
Harsh Varrdhan Kapoor (@HarshKapoor_)
Harsh Varrdhan Kapoor Reacts To Fan Asking: बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे होते हैं जो भीड़ से अलग अपनी अलग राह बनाते हैं। अनिल कपूर के बेटे और सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर उन्हीं में से एक हैं। 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्ज्या' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हर्ष ने शुरुआत से ही अपने लिए एक अलग तरह का सिनेमा चुना, जिसमें बॉक्स ऑफिस की दौड़ में नहीं, बल्कि कहानी की गहराई में यकीन रखता है।
हर्षवर्धन कपूर की आखिरी फिल्म 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'थार' थी, जिसमें उनके पिता अनिल कपूर भी नजर आए थे। तब से लेकर अब तक करीब 4 साल बीत चुके हैं और हर्ष किसी बड़े प्रोजेक्ट में नहीं दिखे। इस लंबी गैरमौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चा होती रही हैं। बता दें, हाल ही में X पर एक फैन ने हर्ष की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद टैलेंटेड बताया। एक फैन ने ये भी कहा कि भले ही उनकी फिल्में कोई बड़ी कामयाबी नहीं बन पाई हों, लेकिन उन्हें मेहनत जारी रखनी चाहिए और खुद को साबित करते रहना चाहिए।
इस पर हर्षवर्धन ने बेबाकी से पलटवार करते हुए साफ किया कि वे कहीं नहीं गए हैं। उन्होंने बताया कि 'थार' के रिलीज होने के पहले दिन से ही वे एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। उन्होंने ये भी याद दिलाया कि 'थार' को बनाने में पूरे 5 साल लगे थे। इसी तरह, 'भावेश जोशी सुपरहीरो' और 'AK vs AK' जैसी फिल्मों पर भी काफी लंबा समय लगा था।
इतना ही नहीं, हर्ष ने ये भी खुलासा किया कि जिस नई फिल्म पर वे काम कर रहे हैं, उसकी शूटिंग 30 जून को पूरी होने वाली है और इस बार वे सिर्फ एक स्टार्स के रूप में नहीं, बल्कि निर्माता की रोल में भी हैं। हर्ष ने अपनी बात को साफ करते हुए कहा कि दर्शकों को एक्टर्स के साल में कई फिल्में करने की आदत सी हो गई है, लेकिन जो फिल्में वे चुनते हैं, वैसी गुणवत्ता और अलग कहानियां बार-बार नहीं बनाई जा सकतीं। उन्होंने साफ कहा कि 'भावेश जोशी', 'थार' और 'AK vs AK' जैसे प्रोजेक्ट करने हों, तो हर 6 महीने में काम आना संभव नहीं है और यही उनकी असलियत है।
बता दें, इससे पहले एक समय खबरें आई थीं कि हर्षवर्धन ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की जीवनी पर बेस्ड फिल्म में लीड रोल निभाएंगे। ये प्रोजेक्ट काफी समय तक चर्चाओं में बना रहा, लेकिन लंबे विकास के बाद अप्रैल 2025 में इसे आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया। फिलहाल हर्ष ने किसी नए प्रोजेक्ट की सार्वजनिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जल्द ही वे पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं।
Published on:
09 Jun 2026 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
