26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर 9 फिल्में, जो आखिरी सीन तक थामे रखती हैं सांसें

Murder Mystery and Suspense thriller Films: मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर 9 फिल्में

3 min read
Google source verification
mys_mahal.jpg

भारतीय सिनेमा के लिए माना जाता है कि रोमांटिक फिल्में यहां ज्यादा बनती हैं। ये बात एक हद तक सही भी है लेकिन इसके साथ-साथ बॉलीवुड में थ्रिल, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री पर भी फिल्में बनती रही हैं। ये फिल्में भी ब्लैक एंड व्हाइट के जमाने से ही बन रही हैं। बॉलीवुड की पहली सस्पेंस और हॉर फिल्म 'महल' को माना जाता है। 1949 में आई महल में मधुबाला और अशोक कुमार थे।

mys_manor.jpg

मनोरमा सिक्स फीट अंडर को नवदीप सिंह ने बनाया है। 2007 में आई इस फिल्म तकी कहानी राजस्थान के रहने वाले सत्यवीर सिंह रंधावा (अभय देओल) के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म जिस तरह से मोड़ लेती है, वो लोगों को अचंभित कर देती है।

mys_haseen.jpg

तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्द्धन राणे के मुख्य किरदारों वाली 'हसीन दिलरुबा' 2021 में आई थी। इसे एक परफेक्ट मर्डर मिस्ट्री कहाजा सकता है। कहानी एक ऐसे किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने घर में एक विस्फोट में मारा जाता है, कहानी बढ़ने के बाद जो परतें खुलती हैं, वो फिल्म को शानदार बनाती हैं।

mys_gup.jpg

1997 में आई 'गुप्त' को बॉबी देओल की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म में एक के बाद एक कत्ल होते हैं। इन हत्याओं के पीछे कौन है, यही फिल्म को रोमांचक बनाता है। बॉबी देओल के साथ मनीषा कोइराला, काजोल, ओम पुरी और राज बब्बर भी फिल्म में हैं।

mys_ek_ruka.jpg

'एक रुका हुआ फैसला' 1986 में आई एक ऐसी फिल्म है, जो एक कमरे में चलती है लेकिन देखने वाली की सांसे थामे रखती है। फिल्म में कमरे में बारह लोग हैं, जिनको एक कत्ल पर फैसला देना है। जो बहस इन लोगों के बीच होती है, वही फिल्म को कालजयी बनाती है। ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

mys_badla.jpg

तापसी पन्नू, अमिताभ बच्चन और अमृता सिंह के अभिनय से सजी 'बदला' सर्वश्रेष्ठ रहस्य थ्रिलर में से एक कही जा सकती है। फिल्म नैना सेठी (तापसी पन्नू) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर अपने प्रेमी की हत्या का आरोप है। जब चीजें खुलती हैं तो फिल्म चौंका देती है।

mys_andha.jpg

आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू के मेन रोल वाली 'अंधाधुन' 2018 में आई थी। फिल्म एक अंधे पियानोवादक आकाश (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में ऐसे-ऐसे मौके आते हैं कि दर्शक चौंक जाते हैं।

mys_dhrus.jpg

अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन की दृश्यम इसी नाम से बनी मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिमेक है। फिल्म की कहानी विजय (अजय देवगन) और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जिस पर एक पुलिस अफसर के बेटे के कत्ल का इल्जाम है। इस फिल्म को सस्पेंस की श्रेणी की श्रेष्ठ फिल्मों में गिना जाता है।

mys_kahan.jpg

2012 में आई सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' बेहतरीन रहस्य थ्रिलरों में से एक है। विद्या बालन ने इस फिल्म में अपने रोल से काफी प्रभावित किया था। अपने पति को खोजते हुए विद्या जिन परिस्थितियों से गुजरती है, जो बातें सामने आती हैं, वो फिल्म को मस्ट वॉच बनाता है।