
नरगिस फाखरी और इमरान हाशमी फिल्म ‘अजहर’ की शूटिंग के दौरान लिपलॉक शूट में खोया था आपा
Nargis Fakhri Liplock With Emraan Hashmi: फिल्मों में रोमांटिक सीन देते हुए कई बार एक्टर आप खो देते हैं। लेकिन कभी आपने सुना है कि रोमांटिक सीन देते हुए एक्ट्रेस ने अपना आपा खो दिया हो। ऐसा इमरान हाशमी के साथ किसिंग देते हुए एक्ट्रेस से हुआ है जब वह खुद के इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर पाई थीं।
लिपलॉक शूट के दौरान एक्ट्रेस ने खोया था आपा
नरगिस फाखरी और इमरान हाशमी फिल्म ‘अजहर’ की शूटिंग कर रहे थे। इस सीन में दोनों के बीच एक इंटीमेट सीन शूट होना था। जिसमें पहले नरगिस को इमरान को गाल पर किस करना था और फिर लिपलॉक करना था। इमरान हाशमी इस सीन की शूटिंग कर रहे थे तो उन्होंने मजाक में डायरेक्टर से कहा था कि अगर सीन सही से शूट नहीं हुआ तो हम दोनों किस करते रहेंगे और आप टेक ले लेना। एक्टर की ये बात सुन सभी हंसने लगे थे। जब सीन शूट होने लगा तो नरगिस फाखरी सीन में इतनी खो गई कि डायरेक्टर के तीन बार कट बोलने के बाद भी वो इमरान को किस करती रही थीं। हालांकि इमरान इस दौरान पीछे हटते रहे, लेकिन नरगिस रूकने का नाम नहीं ले रही थीं।
इमरान और नरगिस के सीन का एक वीडियो भी उस दौरान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नरगिस एक्टर को किस करती हुई दिखाई दी थीं और सेट पर मौजूद लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए थे।
Published on:
11 Jan 2024 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
