23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नरगिस ने पति सुनील से छुपाई थी यह बात, ऐसे हुआ था खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस और सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त एक समय ड्रग्स एडिक्टश के शिकार थे। संजय दत्त जब बोर्डिंग स्कूल गए थे, वहीं से उन्हें ये लत लगी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 3 May 2022, 5:19 PM IST

sanjay_dutt_nargis.jpeg

हिन्दी फिल्म अभिनेत्री नरगिस दत्त आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन लोग उन्हें भुला नहीं पाए हैं। नरगिस बॉलीवुड की ऑल टाइम श्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शामिल है। आप सभी को बता दें कि नरगिस के बचपन का नाम फातिमा रशीद था। जी हाँ और उनका जन्म कलकत्ता में एक जून 1929 को हुआ था। नरगिस लोगों के दिलों में आज भी राज करती हैं। बड़े पर्दे पर उनकी बेहतरीन अदाकारी और सादगी के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है। अभिनेत्री ने दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त संग शादी की थी। नरगिस और सुनील के बेटे हैं एक्टर संजय दत्त। संजय दत्त की जिंदगी की कहानी हर कोई जानता है। उनके ड्रग लेने से लेकर उनका मुंबई हमले में नाम आने तक के किस्से आज भी इंडस्ट्री में सुनाई देते हैं।

वहीं क्या आप जानते हैं कि संजय दत्त के ड्रग सेवन की बात सुनील दत्त से पहले उनकी नरगिस को पता चली थी। बावजूद इसके उन्होंने यह बात कई समय तक सुनील दत्त से छुपाई रखी। चलिए आपको बतातें है कि क्यों नरगिस ने सुनील दत्त को बेटे संजय दत्त के ड्रग सेवन की बात क्यों नहीं बताई।

दरअसल सुनील दत्त ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो उन दिनों काम में इतना व्यस्त रहा करते थे कि उन्हें इस बारे में कुछ पता ही नहीं चला था। वहीँ नरगिस को संजय के ड्रग्स लेने की बात का अंदेशा हो चुका था, लेकिन ये बात शायद उन्होंने अपने बेटे के प्यार के कारण सुनील को नहीं बताई थी। हालाँकि नरगिस के निधन के बाद सुनील को सब पता चल गया। अब नरगिस इस दुनिया में नहीं है उनका निधन 3 मई 1981 में हो गया था।

वहीं इंटरव्यू के दौरान बेटी प्रिया दत्त ने बताया था कि उनकी मां को भाई संजय दत्त के नशे की लत के बारें में बहुत पहले ही पता चल गया था, लेकिन वह मां की ममता में भाई की इस बुरी लत के बारें में पिता को नहीं बता पाईं। वहीं कहा जाता है कि एक ओर नरगिस के देहांत से जहां सुनील पूरी तरह से टूट चुके थे। वहीं संजय दत्त की नशे की लत ने उन्हें बहुत बड़ा सदमा दिया था। वहीं यह सब देखने के बाद एक दिन खुद संजय अपने पिता सुनील के पास आए और उन्होंने खुद उन्हें बताया कि उन्हें ड्रग्स की लत लग चुकी है और वह इससे बाहर निकलना चाहते हैं। जिसे सुनने के बाद सुनील दत्त ने बेटे को अमरिका भेज दिया। जहां से वह ठीक होकर वापस लौटे।

यह भी पढ़ेें- 20 साल की उम्र में ही पर्दे पर अपने से बड़े सितारों की मां बनी थीं अभिनेत्री, 250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग