
Navya Nanda Naveli
नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा बेशक बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन अक्सर वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियां में रहती हैं। जहां भी नव्या नवेली जाती हैं। वो अपनी मौजूदगी से सबका दिल जीत लेती हैं। उनका स्टाइल और उनका अंदाज सभी को पीछे छोड़ देता है। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा नव्या को फैशन का सेंस उनकी मां श्वता बच्चन नंदा और मामी ऐश्वर्या राय बच्चन से मिला है। नव्या नवेली सिंपल के साथ काफी बोल्ड अंदाज में नज़र आती हैं।
नव्या नवेली नंदा ने बिखेरा जलवा
दरअसल, नव्या नवेली नंदा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीर तब की है जब साल 2017 में आयोजित वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में पहली बार रेड कार्पेट पर आई थी। खास बात ये थी कि नव्या रेड कॉर्पेट पर अपनी मां श्वेता बच्चन, नाना अमिताभ बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ आईं थीं। इस अवॉर्ड नाइट में नव्या नवेली नंदा मशहूर फैशन डिजाइनर मोनिशा जयसिंग से ऑफ वाइट कलर का बीडेड गाउन पहना था। जिसमें नव्या अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दीं थीं। ग्रे एंड पर्ल्स वाला नव्या का ये ड्रेस उन पर काफी सूट कर रहा था।
नाना अमिताभ बच्चन संग नव्या ने दिए खूब पोज
रेड कॉर्पेट पर नाना अमिताभ बच्चन संग आई नव्या ने खूब पोज दिए। अमिताभ बच्चन रेड कॉर्पेट पर ग्रे एंड ब्लैक के सूट पर पहुंचे थे। उन्होंने पोती नव्या संग मीडिया को खूब पोज दिए।
मां श्वेता और नानी जया संग नव्या ने बिखेरा जलवा
वहीं मां श्वेता बच्चन नंदा और नानी जया बच्चन संग भी नव्या ने पोज दिए। इस दौरान श्वेता बच्चन भी काफी स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दीं। उन्होंने ऑफ शोल्डर येलो कलर का गाउन पहना था। जिसके साथ उन्होंने बन बनाया हुआ था। वहीं जया बच्चन येलो रंग के सूट में दिखाई दीं।
Published on:
21 Sept 2021 07:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
