
Aishwarya Rai Bachchan Navya Naveli Nanda
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन विश्व सुंदरी हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चा दुनियाभर में होती है। आज ऐश्वर्या 47 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती के दीवानें करोड़ों लोग हैं। ऐश्वर्या भी अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं करती हैं। वो बखूबी जानती हैं कि कैसे उन्हें खुद को स्टाइल करना है। ऐश हर लुक में बेहद ही खूबसूरत नज़र आती हैं। यही वजह है कि आज भी इंडस्ट्री में उनकी खूबसूरती का जादू देखने को मिलता है।
वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन को अब उनकी भांजी नव्या नवेली नंदा कड़ी टक्कर देती हुईं दिखाई दे रही हैं। नव्या नवेली ट्रेडिशनल लुक में मामी ऐश को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर ईशा अंबानी की शादी की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें नव्या सालों पुरानी साड़ी पहने हुए बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
नानी जया बच्चन की पुरानी साड़ी पहनी नव्या ने
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली साड़ी पहने अपने पूरे परिवार के साथ देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में पहुंची थीं। इस शादी में देश और विदेशी की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। इस शादी में नव्या बादामी रंग की साड़ी पहने हुए आईं थीं। साथ ही लाइट ज्वैलरी के साथ उन्होंने खुद को काफी स्टाइलिश बनाया था।
नव्या की साड़ी सिंपल और ब्लाउज जड़ाऊ पैटर्न में डिजाइन किया गया था। नव्या साड़ी और सिंपल ज्वैलरी में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। नव्या ने अपने नाना अमिताभ बच्चन, नानी जया बच्चन और मां श्वेता नंदा बच्चन संग फैमिली फोटो भी क्लिक कराई। फोटो में सभी बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
लाल साड़ी में ऐश्वर्या राय बच्चन लग रही थीं बहुत प्यारी
वहीं इसी शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन लाल साड़ी पहने हुए पहुंची थीं। ऐश की साड़ी बनारसी रेशमी साड़ी थी। साड़ी के रंग को देखते हुए ऐश्वर्या ने बोल्ड मेकअप और बन बनाया हुआ था। साथ ही गले में हैवी नेक पीस पहना हुआ था। लाल साड़ी में ऐश्वर्या बेहद ही प्यारी लग रही थीं।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं नव्या नवेली नंदा
वैसे आपको अमिताभ बच्चन की नातिन अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी जानी जाती हैं। नव्या सोशल मीडिया पर कई मुद्दों पर अपना पक्ष खुलकर रखते हुए दिखाई देती हैं। नव्या कब बॉलीवुड में कदम रखेंगी अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो जल्द ही वो निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में दिखाई देंगी।
Published on:
30 Aug 2021 08:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
