4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ का ट्रेलर OUT, शादी के लिए बेचैन हैं नवाज

'मोतीचूर चकनाचूर' के ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं

less than 1 minute read
Google source verification
motichoor_chaknachoor_-_official_trailer.jpg

,,

नई दिल्ली।बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में नवाजुद्दीन को नए अवतार में दिख रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी भी काम कर रही हैं।

फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' छोटे शहर की लव स्टोरी को दिखाया गया है। नवाज ने इस फिल्म में पुष्पेंद्र त्यागी नाम के लड़के का किरदार निभाया है, जिसकी उम्र 36 साल हो चुकी है, लेकिन ब्याह अभी तक नहीं हुआ। वहीं आथिया ने एनी का रोल प्ले किया है, जिसे एक एनआरआई लड़के से शादी करनी है।







इस फिल्म के ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में ट्रेलर को कुछ ही मिनट में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। 'मोतीचूर चकनाचूर' के ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहा है। बता दें बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म मोतीचूर चकनाचूर के ट्रेलर पर स्टे लगा दिया था। फिल्म के ट्रेलर को 10 अक्टूबर को रिलीज होना था। लेकिन हाई कोर्ट की रोक के बाद इसे 11 अक्टूबर यानी आज रिलीज किया गया।