मुझमें भी प्यार, नफरत और जलन की भावना:
यह जो इनसिक्योरिटी की भावना है वह पार्ट ऑफ इमोशन है, जो होना लाजमी है, इसलिए मुझमें भी इनसिक्योरिटी, प्यार, नफरत और जलन की भावना है। जो लोग यह कहते हैं कि वह इनसिक्योरिटी नहीं हैं तो मैं उसे गलत मानता हूं। मैं सेट पर नए कलाकारों से बहुत कुछ सीखता हूं। मैं बहुत तेज हूं, फिल्म 'जीनियस' के सेट पर मैंने हीरो उत्कर्ष शर्मा से बहुत कुछ चुपचाप सीख लिया और यह बात खुद उनको भी नहीं पता चली।'