
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) आज इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं। अपने शानदार अभिनय और मेहनत के बदौलत नवाजुद्दीन ने इंडस्ट्री में अपनी ख़ास पहचान बनाई है। आज उनकी गिनती इंडस्ट्री के दिगग्ज अभिनेताओं में की जाती है। नवाजुद्दीन भले ही आज इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा है। एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म ‘टिकू वेड्स शेरू’ में नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म कंगना रनौत प्रोड्यूस कर रही हैं, वहीं इस फिल्म को साईं कबीर ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के अपोजिट एक्ट्रेस अवनीत कौर नज़र आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग इसी साल फरवरी में ख़त्म हुई है और फिल्म को जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म अमेज़न पर रिलीज किया जाएगा। इस बीच नवाज़ुद्दीन का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में नवाज़ से पूछा गया था कि कंगना के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा था ?
कंगना को बताया बेस्ट प्रोड्यूसर
फिल्म की शूटिंग इसी साल फरवरी में पूरी हो गई थी और अब फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कंगना रनौत को इंडस्ट्री की सबसे बेस्ट प्रोड्यूसर्स में से एक बताया और इस खबर का खंडन किया कि उनके साथ काम कर पाना बड़ा ही मुश्किल है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि इंडस्ट्री में किसी को लेकर आ रही अफवाहों के बारे में यकीन नहीं करना चाहिए।
कंगना के साथ काम करने में डर लगा?
कंगना के साथ अपना वर्क एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्होंने कहा, कंगना के साथ काम करके बहुत मजा आया। बहुत कमाल की लड़की है। कंगना के साथ काम करना मुश्किल है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘वह मेरी प्रोड्यूसर हैं और उनके जैसी प्रोड्यूसर्स बहुत कम हैं’। क्या नवाज कंगना के साथ काम करने को लेकर डरे हुए थे? ये सवाल पूछने पर उन्होंने जवाब दिया, ‘बिलकुल भी नहीं। किस चीज का डर होगा? वह बहुत कमाल की एक्ट्रेस हैं। इतनी अच्छी प्रोड्यूसर हैं। इससे ज्यादा फिर आपको और क्या चाहिए?’
अफवाहों पर विश्वास न करें
एक्टर ने आगे कहा कि जब बात सुनने की आती है, तो आप मेरे बारे में भी कई बातें सुन सकते हैं। लेकिन आप व्यक्तिगत रूप से जानते हैं कि मैं कौन हूं। ऐसा कहा जाता है कि इंडस्ट्री में लोगों के कान कमजोर होते हैं, लोग जो भी कहते हैं उस पर आसानी से विश्वास कर लेते हैं और इसमें अपनी खुद की अफवाहें भी जोड़ सकते हैं। इसलिए जब तक आप किसी से नहीं मिलते, तब तक आपको उन बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए जो आपने उनके बारे में सुनी हैं।
ओटीटी पर रिलीज होगी
फिल्म कंगना रनौत के प्रॉडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले फिल्म 'टिकू वेड्स शेरू' ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड रोल में नजर आएंगे। नवाजुद्दीन की फिल्म 'हीरोपंती 2' भी हाल ही में (29 अप्रैल) में रिलीज हुई है। फिल्म में नवाज के अलावा टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Published on:
2 May 2022, 1:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.