16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना रनौत पर एनसीपी नेता Jayant Patil का अटैक, शिवसेना संग एक्ट्रेस की लड़ाई को बताया पब्लिसिटी स्टंट

अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच एनसीपी के महाराष्ट्र चीफ Jayant Patil का बयान भी खूब सुर्खियों में बना हुआ है। उन्होंने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि वह यह सब बस पब्लिसिटी स्टंट पाने के लिए कर रही हैं। पाटिल ने अपने बयान में नेताओं के लिए कंगना के द्वारा की गई भाषा की भी निंदा की है।
2 min read
Google source verification
NCP's Maharashtra Chief Jayant Patil reports Kangana's publicity stunt

NCP's Maharashtra Chief Jayant Patil reports Kangana's publicity stunt

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। महाराष्ट्र की तुलना पीओके से कर देने के बाद तुरंत कंगना के दफ्तर पर हथौड़ा चलाया गया। जिसके बाद से यह पूरा मामला राजनैतिक रूप में ढलता हुआ दिखाई दिया। कंगना के ऑफिस पर इस तरह से हमला करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के ऊपर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। धीरे-धीरे कई नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार के एनसीपी प्रमुख जंयत पाटिल ने भी इस पूरे मामले पर अपनी राय रखी। जिसमें उन्होंने कंगना पर निशाना साधते हुए उनके बयानों को ही पब्लिसिटी स्टंट बता डाला।

शिवसेना और कंगना के बीच चल रही जंग के बीच एनसीपी अध्यक्ष जंयत पाटील का बयान भी सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि 'कंगना यह सब इसलिए कर रही हैं ताकि उन्हें पब्लिसिटी मिल सके। कंगना ने अपने बयानों में गलत भाषा और शब्दों का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र सरकार और मुंबई का अपमान किया है। उनका मुंबई पुलिस की तुलना पाकिस्तान से करना बेहद ही शर्मनाक है। पुलिसकर्मियों के बारें में ऐसी बातें कहने का सिर्फ एक ही अर्थ है कि वह बस पब्लिसिटी चाहती हैं। महाराष्ट्र और यहां के सर्वोच्च पदों पर बैठे सभी लोगों का भी सम्मान किया जाना चाहिए।

कंगना रनौत की भाषा के बारें में बात करते हुए पाटील ने कहा कि 'यह उनका कर्तव्य है कि वह मुंबई का सम्मान करें।' यही नहीं उन्होंने इस पूरे मामले में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। पाटिल ने कहा कि 'यदि इस वक्त देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होते और उनके लिए ऐसी भाषा का प्रयोग किया जाता तो क्या वह इसकी निंदा नही करते? राज्य में उच्च पदों पर बैठे सभी लोगों के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग होना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी।'