16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Neetu Kapoor ने मनाया अपने जन्मदिन का जश्न, फोटो में Karan Johar को देख फूटा लोगों का गुस्सा.. फिर सुनाई खरी-खोटी

बॉलीवुड एक्ट्रेस और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने 8 जुलाई को अपना जन्मदिन (Neetu Kapoor birthday) मनाया। इस बर्थडे पार्टी में करण जौहर (Karan Johar) भी दिखाई दिए। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ये करण का पहला (Karan first appearance after Sushant death) अपीयरेंस है जो दिखाई दिया।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jul 09, 2020

Neetu Kapoor birthday celebration photos viral

Neetu Kapoor birthday celebration photos viral

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने 8 जुलाई को अपना जन्मदिन (Neetu Kapoor birthday) मनाया। जिसमें उनके परिवारवालों के साथ कुछ करीबी दोस्त (Neetu Kapoor birthday celebration) पहुंचे थे। इस बर्थडे पार्टी में करण जौहर (Karan Johar) भी दिखाई दिए। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ये करण का पहला (Karan first appearance after Sushant death) अपीयरेंस है जो दिखाई दिया। सुशांत के निधन के बाद करण ना तो सोशल मीडिया पर दिखाई दिए ना ही उनका कोई पब्लिक अपीयरेंस दिखा। खास बात ये भी रही कि इस नीतू कपूर के जन्मदिन के मौके पर आलिया भट्ट गायब (Alia Bhatt absent from Neetu Kapoor birthday) दिखी।

हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए नीतू को जन्मदिन की बधाईयां दी थी। नीतू कपूर के बर्थडे पर कपूर परिवार के कुछ सदस्य भी दिखाई दिए। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल (Neetu Kapoor birthday photos) हो रही हैं।

नीतू कपूर ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में उनके साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor), करण जौहर समेत कपूर परिवार के कुछ लोग नजर आ रहे हैं। वहीं इस जन्मदिन पर नीतू ने खुशी (Neetu Kapoor thanked to family) जताते हुए कैप्शन में लिखा- अमीर वो होते हैं जिनके पास अच्छे रिश्ते होते हैं। हम सभी को अपने प्रियजनों से प्यार, सपोर्ट और ताकत की जरूरत होती है। मैं आज बहुत अमीर महसूस कर रही हूं।

बता दें कि ये नीतू कपूर का पहला ऐसा जन्मदिन है जो उन्होंने अपने पति ऋषि कपूर के बिना मनाया है। यही कारण रहा कि नीतू के सपोर्ट में हर कोई उन्हें खुश रखने के लिए वहां मौजूद रहा। वहीं एक तस्वीर में नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर का प्यार (Neetu Kapoor Ranbir Kapoor bond) भी नजर आया। इस फोटो में रणबीर ने अपनी मां नीतू को गले लगाया और जन्मदिन की ढेरों बधाईयां दीं।

वहीं नीतू कपूर को जन्मदिन की जहां कई फैंस ने बधाई दी। तो कुछ यूजर्स करण जौहर को उनकी पार्टी में देखकर भड़क (Karan Johar trolled) गए। यूजर्स ने करण को देखने के बाद एक बार फिर ट्रोल किया। गौरतलब हो कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज्म (Nepotism in bollywood) को लेकर निशाने पर आए करण जौहर को लेकर लोगों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है।