
नीयत में विद्या बालन एक अरबपति के मर्डर की मिस्ट्री को सुलझाती नजर आएंगी।
Neeyat Box Office Collection Day 2: 7 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'नीयत' ने बॉक्स ऑफिस पर ढाई करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। शुक्रवार को फिल्म ने एक करोड़ की कमाई की थी लेकिन दूसरे दिन कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है।
पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन 50 लाख ज्यादा कलेक्शन
विद्या बालन के लीड रोल वाली 'नीयत' ने पहले दिन 1.02 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे दिन वीकएंड के चलते फिल्म की कमाई बढ़ी। शनिवार को फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले 50 लाख ज्यादा कमाई की। शनिवार को फिल्म ने 1 करोड़ 50 लाख रुपए कमाए हैं ऐसे में पहले दो दिन में 'नीयत' ने कुल 2.52 करोड़ का कलेक्शन किया है।
विद्या लंबे समय बाद कर रही हैं बड़े पर्दे पर वापसी
'नीयत' फिल्म से विद्या बालन करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है। अनु मेनन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा राम कपूर, प्राजक्ता कोहली, राहुल बोस जैसे कलाकार हैं।
यह भी पढ़ें: 72 Hoorain Box Office Collection: '72 हूरें' के कलेक्शन में दूसरे दिन उछाल, 1 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ी कमाई
Updated on:
09 Jul 2023 10:09 am
Published on:
09 Jul 2023 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
