
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के बाद अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी शादी कर ली। नेहा गुरूवार को गुपचुप तरीके से क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी के साथ शादी की है। अपनी शादी की जानकारी दोनों ने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।

लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 10 मई को शादी की। शादी के नेहा और अंगद अपने हनीमून पर अमरीका गए हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनके फैंस के लिए उनकी शादी किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

गुपचुप हुई इस शादी की खबर सबसे पहले करन जौहर ने ब्रेक की थी। अगर आप नेहा और करन के ट्वीट्स पर नजर डालें को इन दोनों ने करीब एक ही समय ट्वीट किया था।

अंगद कई बॉलीवुड मूवीज में अभिनय कर चुके हैं। वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'पिंक' में नजर आए थे।

गौरतलब है कि सोनम कपूर की तरह नेहा धूपिया ने भी आनंद कारज की रस्म से शादी की है।