
Neha Dhupia was seen lip-locking in midnight
Neha Dhupia: नेहा धूपिया (Neha Dhupia) अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अपनी निजी जिंदगी के कुछ पल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर भी करती हैं। आज उन्होंने ऐसा ही कुछ काम किया है। नेहा ने अपने पति अंगद बेदी (Angad Bedi) पर प्यार लुटाते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो में वह अंगद के साथ लिपलॉक करती नजर आ रही हैं। जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं। नेहा ने कैप्शन में भी कुछ लिखा है, आइए जानते हैं।
बर्थडे के दिन पति पर लुटाया प्यार
दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी (Angad Bedi) को बर्थडे विश (सेलिब्रेट) करते हुए इमेज शेयर की हैं। अंगद बेदी (Angad Bedi) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में नेहा ने इस खास मौके पर पलों को भुनाया है। नेहा ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय सोल मेट, माय रूम मेट, माय चेकमेट, आई लव यू सो मच”.
अंगद बेदी (Angad Bedi) को ढ़ेर सारी बधाई सन्देश भी आ रहे हैं। सिद्धार्थ नारायण नाम के यूजर्स ने लिखा, “ लव टू माय ब्रदर, अंगद शेर है”
आधी रात को काटा केक
खुशियों के पल को संजोते हुए नेहा धूपिया और पति अंगद बेदी ने रात 12 बजे केक काटा। अंगद का जन्म 6 फरवरी 1983 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘काया तरण’ मूवी से की थी। अंगद पूर्व भारतीय गेंदबाज बिशन सिंह बेदी के पुत्र हैं।
ये भी पढ़ें: फाइटर के बाद ‘कृष -4’ का है लोगों को इंतजार, जानें ताजा अपडेट्स
Updated on:
06 Feb 2024 08:00 pm
Published on:
06 Feb 2024 07:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
