अस्पताल में भर्ती होने के बाद, हिमांश ने ये भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्होंने किसी से भी बात नहीं की, क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि वो खुद को लाचार और बेबस दिखाएं। उन्होंने कहा-“मेरे डॉक्टर मेरे आस-पास थे। उन्होंने बहुत अच्छे से ख्याल रखा, इसलिए मैं आज आपसे बात कर पा रहा हूं। लेकिन बहुत सारे लोगों ने… जो मेरे अपने हैं, उन्होंने मेरा साथ दिया। जब मैं टूट रहा था, वो मेरे साथ खड़े रहे।”