17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: अक्षरा सिंह का फूटा गुस्सा, मंच से अश्लील इशारे करने वालों को सुनाई खरी-खोटी 

Akshara Singh Got Angry Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक वीडियो सामने आया है। इसमें उनका गुस्सा साफ दिख रहा है। वो किसी पर इस वीडियो में भड़कती हुई दिखाई दे रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 1 Apr 2025, 4:34 PM IST

Akshara Singh Got Angry

Akshara Singh

Akshara Singh Got Angry Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। अपनी बेबाकी और त्वरित प्रतिक्रियाओं के कारण वो कई बार विवादों का हिस्सा बन चुकी हैं।

हाल ही में उनका एक गुस्से वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बखोरापुर गांव (बिहार) में एक इवेंट के दौरान मंच पर ही कुछ लोगों को खरी-खोटी सुना दी।

यह भी पढ़ें: Dharmendra की इन फिल्मों का रीमेक बनाना चाहते हैं सलमान खान, बोले- सनी देओल और बॉबी से भी ज्यादा…

क्या था मामला?

दरअसल, 30 मार्च को बिहार के आरा के बखोरापुर गांव में हिंदू नववर्ष का उत्सव मनाया जा रहा था। इस फंक्शन में अक्षरा सिंह के अलावा कई अन्य कलाकार भी शामिल हुए थे। जब अक्षरा मंच पर गाने लगीं, तो कुछ लोगों ने हूटिंग करना शुरू कर दिया और अश्लील इशारे करने लगे। इस पर अक्षरा का गुस्सा फूटा और उन्होंने स्टेज से ही जवाब दिया।

यह भी पढ़ें: Bipasha Basu के पति करण सिंह ग्रोवर संग था इस एक्ट्रेस का अफेयर, बताया क्यों टूटा रिश्ता

अक्षरा ने की अपशब्दों की बौछार

अक्षरा का गुस्से वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षरा अपने साथी कलाकार से गाने का अनुरोध कराती हैं, लेकिन तभी माइक रुकवाती हैं और कहती हैं-"एक सेकंड रुकिए, जब तक लोग हाथ उठाएं तो कुछ लोग पीछे कीड़ा काट रहे हैं। मैं चाहती हूं कि आप सुनो, अगर इतना बल रखते हो तो सामने आओ कलेजा लेकर। हल्के में मत लेना अक्षरा सिंह को। ऐसे शेरनी का नाम गड़गड़ा नहीं रही हूं। इधर आओ, सामने आओ, सामने। पीछे तो कुत्ते भौंककर निकल जाते हैं। तुम्हारी गिनती मैं कुत्तों में ही करुंगी। चलो।"

यह भी पढ़ें: Hina Khan ने पहनी रिवीलिंग ड्रेस, लोगों ने कर लिया ट्रोल, बोले- अभी उमराह करके आई है और…

क्या था अक्षरा का गुस्से का कारण?

अक्षरा सिंह का ये गुस्सा उस वक्त फूटा जब उन्होंने देखा कि कार्यक्रम के दौरान लोग मंच पर अश्लील इशारे करने लगे थे और हूटिंग कर रहे थे। ये बर्ताव उन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने मंच से ही उन लोगों को जवाब दिया।

अक्षरा सिंह का बेबाक अंदाज

अक्षरा सिंह के इस गुस्से वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। उनकी बेबाकी और मंच पर अपनी बात रखने का तरीका फैंस को खासा पसंद आ रहा है। यही कारण है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है।