
karan singh grover and bipasha basu
Bipasha Basu Husband Karan Singh Grover: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी 2016 में हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। शादी के इतने सालों बाद अब करण सिंह ग्रोवर के पुराने अफेयर का पता चला है।
एक टीवी एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया है। कौन है ये एक्ट्रेस और उसने क्या कहा चलिए जानते हैं।
बात हो रही है टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस बरखा बिष्ट हैं। उन्होंने सालों बाद अपने पुराने अफेयर को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने करण सिंह ग्रोवर संग रिश्ते की बात कबूल की है।
बरखा और करण ने साथ में शो 'कितनी मस्त है ये जिंदगी' में काम किया था। इसी शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और फिर रिलेशनशिप शुरू हो गया। बरखा ने बताया कि ये रिश्ता करीब 2 साल चला था। उस वक्त बरखा की उम्र 23 साल थी और करण उनसे दो साल छोटे थे।
ब्रेकअप की वजह बताते हुए बरखा ने कहा- “हम दोनों बहुत यंग थे। सोच और जिंदगी को लेकर हमारे रास्ते अलग थे।” उन्होंने ये भी कहा कि करण में दयालुता थी, जो उन्हें बहुत अट्रैक्ट करती थी।
बरखा ने करण की तारीफ करते हुए कहा- “वो बहुत गुड लुकिंग और स्मार्ट हैं, लेकिन साथ ही बहुत दयालु इंसान भी हैं। लोगों को लगता है कि उनमें एटीट्यूड होगा, लेकिन असल में ऐसा नहीं था।”
इसी इंटरव्यू में बरखा ने बताया कि उनकी शादी क्यों टूटी। करण से अलग होने के बाद बरखा एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता को डेट करने लगीं। दोनों ने ‘प्यार के दो नाम: एक राधा एक श्याम’ में काम किया था।
डेटिंग के बाद 2008 में उनकी शादी हुई। शादी के 14 साल बाद 2022 में बरखा और इंद्रनील का तलाक हो गया। बरखा ने बताया कि इंद्रनील ने उन्हें शादी के दौरान धोखा दिया था, इस वजह से वो अलग हुए।
Published on:
01 Apr 2025 12:20 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
