
नई दिल्ली। कहते हैं ना कि बाप के दिल के सबसे करीब बेटियां होती है। जो कि बिल्कुल सच है हाल ही में बॉलीवुड एक्टर नील नीतन मुकेश ने अपनी बेटी के साथ डांस करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में नील अपनी बेटी को गोद में उठाकर अपनी फिल्म बाइपास रोड के 'तन्हा मेरा प्यार' गाने पर कपल डांस कर रहे है। उनकी बेटी भी डांस को काफी एन्जॉय कर रही हैं। ये वीडियो बहुत क्यूट है। इस वीडियो को देखते वक्त आपकी आपकी आंखे नम हो जाएंगी।
आपको बता दें कि अभिनेता नील नितिन मुकेश की फिल्म बाइपास रोड जल्द आने वाली है। इस वीडियो में चल रहा गाना इसी मूवी का जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।वैसे आपको बता दें कि इस मूवी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म 1 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Published on:
23 Oct 2019 06:10 pm
