18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बाईपास रोड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, व्हील चेयर पर बैठे नील सुलझाएंगे मर्डर मिस्ट्री

नील नितिन मुकेश की फिल्म बायपास रोड का ट्रेलर रिलीज हो गया है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Oct 01, 2019

bypass_road_movie_trailer.jpg

नई दिल्ली। नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म बाईपास रोड का ट्रेलर (Bypass Road Movie Trailer) रिलीज हो गया है। सबसे बड़ी बात इस फिल्म के लेखक भी नील नितिन मुकेश ही हैं। बतौर राइटर यह उनकी डेब्यू फिल्म है। बता दें कि हाल ही में इस फिल्म के कई मजेदार पोस्टर जारी किए गए थे, तभी से इस फिल्म की चर्चा हो रही है।

दरअसल फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म बाईपास रोल का ट्रेलर जारी किया है। 2 मिनट 54 सेकेंड का ट्रेलर आपको जरा भी हिलने नहीं देता है। फिल्म में नील नितिन मुकेश के किरदार का नाम विक्रम है। विक्रम हादसे का शिकार होने के बाद बाकी की जिंदगी व्हील चेयर पर गुजारने पर मजबूर है।

इस ट्रेलर को देखने के बाद नील नितिन मुकेश के फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे है। यह फिल्म 1 नवंबर को रिलीज़ की जाएगी । बता दें कि फिल्म का निर्देशन नितिन के छोटे भाई मन नितिन मुकेश कर रहे हैं। मिराज इंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश आखिरी बार साहो फिल्म में नजर आए थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग