18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माइली साइरस से लेकर सेलेना गोमेज़-निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा से पहले इन महिलाओं को डेट किया

भारत के जीजा जी कहे जाने वाले निक जोनस हॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर हैं। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं। साल 2018 में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से शादी की। लेकिन प्रियंका से पहले उन्होंने कई हसीनाओं को डेट किया है।

3 min read
Google source verification
nick_jonas_1.jpg

Nick Jonas Affair

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। वह हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा रही हैं। 1 दिसंबर 2018 को प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की। दोनों ने कुछ वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया और शादी का फैसला लिया। प्रियंका और निक की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक फोटो वायरल होती रहती हैं। कहा जाता है कि फिल्म क्वांटिको के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। आज दोनों खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि निक ने प्रियंका से पहले हॉलीवुड की किन खूबसूरत हसीनाओं को डेट किया है।

मिली सायरस
निक जोनस और मिली सायरस का अफेयर काफी चर्चा में रहा था। मिली हॉलीवुड की बेहद पॉपुलर और सफल सिंगर हैं। मिली, निक की पहली गर्लफ्रेंड थीं। दोनों ने साल 2006 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उस वक्त निक केवल 13 साल के थे। हालांकि एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन आज भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है।

सेलेना गोमेज
दुनियाभर में फेमस सेलेना गोमेज को भला कौन नहीं जानता है। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मिली से ब्रेकअप के बाद निक की मुलाकात सेलेना से हुई थी। साल 2008 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन कुछ ही महीने बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

डेल्टा गुड्रेम
सेलेना गोमेज से ब्रेकअप होने के बाद निक की मुलाकात डेल्टा गुड्रेम से हुई। डेल्टा उम्र में निक से 8 साल बड़ी थीं। दोनों ने साल 2011 में डेट करना शुरू किया। दोनों ने करीब 10 महीनों तक एक-दूसरे को डेट किया। 2012 में दोनों अलग हो गए। पांच साल बाद निक ने जब डेल्टा के साथ एक फोटो शेयर की तो दोनों के वापस साथ आने की खबरें आने शुरू हो गई थीं। हालांकि, वो महज अफवाह निकलीं।

ओलिविया कल्पो
इसके बाद निक जोनस का दिल ओलिविया कल्पो पर आया। ओलविया भी निक से उम्र में एक साल बड़ी थीं। दोनों का रिश्ता दो साल तक चला। साल 2013 से लेकर 2015 तक। निक ने ओलिविया कल्पो के लिए 'Jealous' गाना भी लिखा था।

केट हडसन
ओलिविया के बाद निक को केट हडसन के साथ देखा जाने लगा। केट भी निक से उम्र में काफी बड़ी थीं। केट उम्र में निक से 13 साल बड़ी थीं। दोनों को कई बार डेट पर देखा गया। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई।