
Nick Jonas reveals he has a lovemaking playlist
पॉपुलर अमेरिकन सिंगर निक जोनस भी काफी बड़ी हस्ती हैं। कपल ने 2018 में शादी की थी, लेकिन इतने समय बाद भी दोनों के बीच रोमांस बरकरार है। एक मैग्जीन को दिए गए इंटरव्यूके दौरान निक ने प्रियंका संग अपने बेड रूम सिक्रेट्स को लेकर बात की थी।
जीक्यू मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जब उनसे गानों को लवमेकिंग के दौरान इस्तेमाल किए जाने पर जब सवाल पूछा गया तो निक ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये ज्यादा तारीफ हो गई। एक अच्छी प्लेलिस्ट होना जरूरी है। मेरे पास भी अपनी एक लवमेकिंग प्लेलिस्ट है। हालांकि मैं इस प्लेलिस्ट में अपने गाने शामिल नहीं करता हूं। ये काफी अलग है। मैं चाहूंगा कि कोई और अपने अनुभव के लिए मेरे गानों का इस्तेमाल करें।'
प्रियंका चोपड़ा और निक की गिनती रोमांटिक कपल्स में होती है। ये एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी तरह इनकी लव स्टोरी भी काफी रोमांटिक थी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पहली बार निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के बारे में उनकी को-स्टार ग्रामस रोजर्स को मैसेज भेजा था। निक ने लिखा था-प्रियंका चोपड़ा बहुत खूबसूरत हैं। इसके बाद निक ने प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर पर मैसेज भेजा था। उन्होंने मैसेज में लिखा- हमारे कुछ कॉमन दोस्त कह रहे हैं कि हम दोनों को मिलना चाहिए। ये मैसेज उन्होंने 8 सितंबर 2016 को प्रियंका को किया था।
निक के इस मैसेज पर प्रियंका ने कहा था तुम मुझे टेक्स्ट क्यों नहीं करते ट्विटर पर किए मैसेज मेरी टीम पढ़ सकती है। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक ने अपने नंबर एक्सचेंज किए। इसके बाद दोनों करीब 6 महीने तक टेक्स्ट मैसेज में बात करते रहे। इसके बाद प्रियंका और निक की पहली मुलाकात 26 फरवरी 2017 को हुई थी। इस दौरान प्रियंका को देख निक कह पड़े थे कि तुम अब तक कहां थीं।
इसके बाद मई 2017 वाले मेट गाला में दोनों दोस्त के तौर पर रेड कार्पेट पर साथ आए थे। ये पहला मौका था जब प्रियंका-निक ने पब्लिक अपीरियंस दी थी। जुलाई साल 2018 में प्रियंका और निक जोनास ने सगाई कर ली। प्रियंका चोपड़ा और निक ने 2 दिसंबर 2018 को शादी का फैसला लिया। इस शादी में केवल परिवार व करीबी ही शामिल हुए थे।
Published on:
19 Jul 2022 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
