12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘निगोड़ी कैसी जवानी है’ फेम महीप कपूर ने पति संजय संग शेयर की खास तस्वीरें

maheep kapoor wedding pics: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में 'निगोड़ी कैसी जवानी है' फेम महीप कपूर अपने पति संजय कपूर के साथ बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं।

3 min read
Google source verification

image

Anju Chaudhary Bajpai

Dec 09, 2022

maheep1.jpg

महीप कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बतोर मॉडल की। मॉडलिंग में आते ही महीप को म्यूजिक वीडियोज में काम मिलना शुरू हो गया। उनका सबसे फेमस सॉन्ग रहा 'निगोड़ी कैसी जवानी है'। इस सॉन्ग को सिंगर इला अरुण ने गाया है। महीप कपूर एक्टर संजय कपूर की वाइफ हैं और उनकी शादी को लगभग 20 साल पूरे हो चुके हैं। यह फोटो महीप कपूर की शादी की है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रहीं हैं।

maheep2.jpg

यह फोटो महीप कपूर और संजय कपूर के वेडिंग डे की हैं। इस फोटो में संजय कपूर बेहद खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं महीप शरमाती हुईं बेहद हसीन दिख रही हैं। रेड और गोल्डन कॉम्बिनेशन के लहंगे में महीप का लुक बेहद शानदार दिख रहा है।

maheep3.jpg

इस फोटो मे महीप कपूर और संजय कपूर ने ब्लैक ड्रेस में पेयरिंग कर रखी है। दोनों ही स्मार्ट लग रहें हैं। आपको बता दें कि यह फोटो महीप और संजय की शादी के पहले की फोटो है जब दोनों एक-दूसरे को डेट करा करते थे। इस फोटो में दोनों ही पार्टी के मूड में नजर आ रहे हैं।

maheep4.jpg

सड़क पर बाइक चलाते महीप कपूर और संजय कपूर की यह फोटो खूब चर्चा में रह चुकी है। यह फोटो उस समय की है जब दोनों एक-दूसरे को डेट करा करते थे। महीप और संजय दोनों की कूल स्टाइल में जींस-टी शर्ट और टोपी पहने नजर आ रहें हैं।

maheep5.jpg

संजय कपूर और महीप कपूर ने लव मैरिज की थी। महीप-संजय कपूर के दो बच्चे शनाया कपूर और जहान कपूर है। शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। फिलहाल, शनाया कई ब्रांड्स को एंडोर्स कर रहीं हैं। शनाया जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में नजर आएंगी।

maheep6.jpg

यह फोटो महीप कपूर और निर्माता-निर्देशक करण जौहर की है। आपको बता दें कि महीप कपूर के सबसे खास दोस्तों में करण जौहर का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। महीप और करण अक्सर पार्टी करते साथ में नजर आ जाते हैं।यह भी पढ़ेंSalaam Venky Reiview: 'सलाम वेंकी' है एक मां के संघर्ष के साथ वेंकेटेशन की कहानी

maheep7.jpg

इस फोटो में महीप कपूर के साथ नजर आ रहीं हैं भावना पांडे (एक्टर चंकी पांडे वाइफ), सीमा सचदेह (एक्टर सोहेल खान की एक्स वाइफ) और एक्ट्रेस नीलम कोठारी। यह चारों बेहद अच्छी दोस्त हैं। वेब सीरिज 'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स' में चारों ने शानदार काम किया है।यह भी पढ़ेंतपसी पन्नु की फिल्म 'ब्लर' हुई रिलीज, जानें फिल्म को मिला कैसा रिस्पांस