बॉलीवुड

बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को कहा जाता है भारत की किम कार्दशियन, अदाओं से लोगों को करती हैं घायल

नोरा फतेही ने बहुत ही कम वक्त में बॉलीवुड में अपना बड़ा नाम बना लिया है। आज वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके नाम कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग हैं। वह जिस भी गाने पर डांस करती हैं, उसके हिट होने की गारंटी होती है।

2 min read
Nora Fatehi

नई दिल्ली। हॉलीवुड मॉडल किम कार्दशियन दुनियाभर में पॉपुलर हैं। उनकी करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों पर भी करोड़ों लाइक्स आते हैं। किम कार्दशियन के कर्वी फिगर के लोग दीवाने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की एक एक्ट्रेस को भी किम कार्दशियन कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं पैपराजी की फेवरिट एक्ट्रेस नोरा फतेही की।

नोरा फतेही ने बहुत ही कम वक्त में बॉलीवुड में अपना बड़ा नाम बना लिया है। आज वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके नाम कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग हैं। वह जिस भी गाने पर डांस करती हैं, उसके हिट होने की गारंटी होती है।

इन सबके अलावा एक्ट्रेस अपने खूबसूरत फिगर के लिए भी जानी जाती हैं। नोरा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तुंरत वायरल हो जाती हैं।

किम की तरह नोरा के फिगर के भी लोग दीवाने हैं। नोरा को अक्सर बॉडीकॉन ड्रेसेस में देखा जाता है। इन ड्रेसेस में उनका कर्वी फिगर अच्छे से फ्लॉन्ट होता है। उन्होंने इस तरह की कई ड्रेसेस में अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं।

नोरा फतेही का फैशन सेंस भी जबरदस्त है। वह एक से बढ़कर एक स्टाइलिश कपड़ों में नजर आती हैं। सिंपल आउटफिट को भी वह शानदार तरीके से कैरी करती हैं।

बता दें नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'रोर- टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' से की थी। उसके बाद वह तेलुगु फिल्म 'टेम्पर' में दिखाई दी थीं। हालांकि, तब उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। उन्हें असली पहचान आइटम सॉन्ग से मिली। उनके नाम साकी साकी, दिलबर, कमरिया और गर्मी जैसे कई सुपरहिट सॉन्ग हैं।

हाल ही में नोरा फतेही को भिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में देखा गया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। इसमें उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं।

Published on:
18 Sept 2021 04:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर