दरअसल, एक बार सनी देओल एक टीवी शो में पहुंचे थे। बचपन से ही बहुत शरारती थे। वह रोज रात को एक ऐसा काम किया करते थे जिसके बारे में उनके घरवालों को पता नहीं था और जब उन्हें सनी की हरकत के बारे में पता चला तो सबने मिलकर उनकी पिटाई कर दी थी। सनी ने बताया कि उन्हें १२ साल की उम्र से ही कार और बाइक चलाने का खूब शौक था। लेकिन उनके घरवाले उन्हें इसकी इजाजत नहीं देते थे। ऐसे में वह घरवालों से छिपकर ये कार चलाया करते थे।