26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आइटम सॉन्ग के लिए मलाइका अरोड़ा से भी ज़्यादा फ़ीस लेती है Nora Fatehi, फ़ीस जानकर हैरान हो जाएंगे

बॉलीवुड फ़िल्मों में आइटम नंबर का काफ़ी अहम रोल होता हैं। फ़िल्मों में तड़का लगाने के साथ साथ फ़िल्मों के प्रमोशन में भी इनका ख़ास योगदान रहता हैं। आज हम आपको इस स्टोरी में बताने जा रहे हैं कि कैसे नोरा फतेही ने बेहद कम समय में मलाइका अरोड़ा से भी ज़्यादा फ़ीस लेने लगी हैं।

2 min read
Google source verification
Nora Fatehi charges more than Malaika Arora for item songs

Nora Fatehi charges more than Malaika Arora for item songs

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने बॉलीवुड में काफ़ी कम समय में अपनी जगह क़ायम की हैं।आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मलाइका अरोड़ा से भी ज़्यादा फ़ीस लिया करती है नोरा फतेही एक आइटम सांग का। नोरा फतेही के पहले मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा फ़ीस लेने वाली आइटम गर्ल के नाम से जानी जाती थी।

नोरा फतेही की बात करें तो नोरा ने बॉलीवुड में बेहद कम समय में अपनी पहचान बनाई हैं। नोरा अपने आइटम नंबर गानों के लिए काफ़ी मशहूर हैं। नोरा ने बॉलीवुड में अपनी एंट्री हार्डी सिंधू के गाने ‘नाह’ से तगड़ी एंट्री ली थी। नोरा को कई बार बेस्ट डान्सर का अवार्ड भी मिल चुका हैं।

ख़बरों की मानें तो नोरा एक गाना करने के लिए क़रीबन 50 लाख रुपये चार्ज किया करती हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री में काम करने वाली किसी भी मॉडल से सबसे ज़्यादा फ़ीस नोरा फतेही ही लिया करती हैं। लेकिन उनका पहला गाना हिट होने के बाद उन्होने अपने चार्ज बढ़ा दिया था। उनका से पहले बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा आइटम सॉन्ग्स करने के लिए चार्ज करती थी मलाइका अरोड़ा। लेकिन नोरा ने महज़ कुछ ही सालों में उन्हें भी पछाड़ दिया।

वही बात मलाइका अरोड़ा की आती है तो मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। अपनी पर्सनालिटी को मेंटेन करने के लिए एक्ट्रेस जमकर वर्क आउट भी किया करती हैं। हालांकि नोरा फतेही मलाइका अरोड़ा को जमकर टक्कर दिया करती हैं। दोनो कई बार साथ में भी रियालटी शो में डांस कर चुकी हैं।

आइटम सॉन्ग की बात करें तो बॉलीवुड में सिर्फ़ नोरा फतेही ही मलाइका अरोड़ा को टक्कर दे सकती हैं। मलाइका अरोड़ा ने जब ‘मुन्नी बदनाम’ जैसी कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग किए थे तो उन्होंने इन गानों को करने का क़रीबन 1 करोड़ रुपये चार्ज किया था। लेकिन वही बात नोरा फतेही करें तो जैसे ही नोरा के कुछ गाना हिट हुए उन्होंने अपने चार्ज को काफ़ी ज़्यादा बढ़ा दिया है। ख़बर तो यह भी है कि नोरा होते ही 1 करोड़ से भी ज़्यादा चार्ज गाने के लिए कर रही हैं।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही दोनों ही अक्सर सुर्ख़ीयों में बनी रहती हैं। दोनों के ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर वीडियो या फ़ोटो वायरल होते रहते हैं। दोनों के साथ काम करने के लिए बड़े से बड़े बॉलीवुड सेलेब्स चाहते हैं। दोनो के फैंस फोलोइंग काफी शानदार हैं।