
नई दिल्ली: बॉलीवुड में धमाकेदार डांस से पहचान बनाने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो 'साकी-साकी' सॉन्ग पर डांस कर रही हैं। हालांकि यह डांस वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन एक बार यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) के डांस वीडियो को डांस विद टैलेंट इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। नोरा फतेही के इस डांस वीडियो पर फैन्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by 50k done (@_dance_with_talent) on
नोरा फतेही के इस डांस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इससे पहले साकी साकी का जो ऑफिशियल वीडियो था, उसमें नोरा के डांस की काफी तारीफ की गई थी। साथ ही ये गाना सुपरहिट हुआ था। अपनी बैली डांस (Belly Dance) के लिए मशहूर नोरा फतेही का हर डांस वीडियो वायरल हो जाता है। आपको बता दें कि नोरा फतेही ने 'बाहुबली' और 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर' सॉन्ग से जमकर सुर्खियां बटोंरी थी। नोरा फतेही बॉलीवुड में अपने डांस से रोजाना धमाल मचाती हैं।
Published on:
08 Dec 2019 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
