13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘प्यार दो प्यार लो’ पर एक बार फिर थिरकीं नोरा फतेही, अपनी अदाओं से लोगों के दिलों में लगाई आग, देखें वीडियो

नोरा ने अपनी अदाओं से फिर लगाई लाग नोरा के ये डांस वीडियो हो रहा है वायरल
less than 1 minute read
Google source verification
nora_fatehi.jpg

नई दिल्ली: नोरा फतेही के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर चल रहे हैं। तभी तो उनका हर गाना हिट नहीं सुपरहिट हो रहा है। एक के बाद एक गाने पर धमाकेदार डांस करने के बाद अब एक फिर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे तो नोरा का हर वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। लेकिन इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में नोरा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मारजावां' में उनके आइटम सॉन्ग 'प्यार दो प्यार लो' पर थिरक रही हैं।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इस डांस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने कुछ ही दिन पहले शेयर किया है। इस डांस वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि नोरा का बैली डांस भी उनके फैंस को खूब पसंद आता है। नोरा अक्सर अपनी तस्वीरें और डांस वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग