
nora fatehi
नई दिल्ली। नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही ने बहुत कम वक्त में ही इंडस्ट्री में अपनी बड़ी पहचान बना ली है। उनके नाम बॉलीवुड के हिट आइटम सॉन्ग हैं। आज वह जिस भी गाने पर डांस करती हैं, उसके सुपरहिट होने की गारंटी होती है। हालांकि, वह सोशल मीडिया से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब नोरा ने अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर हर कोई अपना दिल हार जा रहा है।
उन फोटोज़ को नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। दरअसल, नोरा इस महीने फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर नजर आई हैं। इसके लिए उन्होंने एक से बढ़कर एक फोटोशूट करवाया है। अब उनका लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है। तस्वीरों में येलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।
फोटो में देखा जा सकता है कि नोरा नेट के शॉर्ट टॉप के ऊपर येलो थाई स्लीट गाउन स्टाल ड्रेस कैरी करती दिख रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुलाा छोड़ा हुआ है। वहीं, ड्रेस पर लगी बेल्ट सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। उनकी बेल्ट किसी रस्सी की तरह दिख रही है। अपने इस लुक को नोरा ने रेड कलर की लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। जिसमें वह बेहद ही हॉट लग रही हैं। फैंस को उनका ये ग्लैमरस अंदाज काफी पसंद आ रहा है। उनकी फोटो पर १२ लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by nora fatehi (@norafatehi)
इससे पहले भी नोरा अपने ग्लैमरस फोटोशूट के कारण चर्चा में आ गई थीं। उन्होंने ह्वाइट हाई थाई स्लाइड डिजाइनर ड्रेस में फोटोशूट करवाया था। तस्वीरों में नोरा का हद से ज्यादा बोल्ड अवतार देखने को मिला था। उनकी इन तस्वीरों को भी काफी पसंद किया गया था।
बता दें नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'रोर- टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' से की थी। उसके बाद वह तेलुगु फिल्म 'टेम्पर' में दिखाई दी थीं। हालांकि, तब उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। उन्हें असली पहचान आइटम सॉन्ग से मिली। उनके नाम साकी साकी, दिलबर, कमरिया और गर्मी जैसे कई सुपरहिट सॉन्ग हैं।
Updated on:
04 Oct 2021 12:02 pm
Published on:
04 Oct 2021 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
