20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोरा फतेही के साथ रोमांटिक डांस कर रहे थे विक्की कौशल, एक्ट्रेस की छोटी स्कर्ट ने दे दिया धोखा

ऐसा ही कुछ तब हुआ था जब नोरा पछताओगे म्यूजिक वीडियो की सक्सेस पार्टी में पहुंची थीं। हालांकि, जल्द ही उन्होंने खुद को संभाल भी लिया।

2 min read
Google source verification
nora_fatehi.jpg

nora fatehi

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने एक से बढ़कर एक आइटम सॉन्ग में डांस किया है। जिसके बाद से ही उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। फिल्मों के अलावा नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नोरा अक्सर अपनी बोल्ड ड्रेसेस के कारण भी चर्चा में आ जाती हैं। लेकिन कई बार उनकी बोल्ड ड्रेस उनपर भारी पड़ जाती है।

ऐसा ही कुछ तब हुआ था जब नोरा पछताओगे म्यूजिक वीडियो की सक्सेस पार्टी में पहुंची थीं। हालांकि, जल्द ही उन्होंने खुद को संभाल भी लिया। दरअसल, कुछ वक्त पहले नोरा और विक्की कौशल का एक म्यूजिक वीडियो पछताओगे रिलीज हुआ था। उनके गाने को काफी पसंद किया गया था। वहीं, उनकी कैमिस्ट्री को भी खूब सराहा गया था।

यह भी पढ़ें: ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म के बाद बेरोजगार हो गए थे सलमान खान! भाग्यश्री को ठहराया जिम्मेदार

ऐसे में इस गाने की सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए एक पार्टी रखी गई थी। पार्टी में नोरा और विक्की स्टेज पर खड़े होते हैं और उनसे गाने पर डांस करने को कहा गया। इसके बाद दोनों रोमांटिक डांस करने लगे। लेकिन इस दौरान नोरा ने काफी छोटी ड्रेस पहनी हुई थी। जिसके कारण वह ऊप्स मोमेंट का शिकार होने वाली थीं लेकिन उन्होंने जल्द ही खुद को संभाल लिया।

यह भी पढ़ें: पैंट सूट में नोरा फतेही के लुक ने लूटा फैंस का दिल

नोरा और विक्की का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा ने गुलाबी रंग की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी और विक्की ब्लैक कलर की हुडी में नजर आ रहे हैं। नोरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बिग बॉस से की थी। इसके बाद वह कई आइटम सॉन्ग में नजर आईं। वहीं, हाल ही में वह अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आई थीं।