22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोरा फतेही के डांस दिलबर ने मचाई धूम, सोशल मीडिया पर हो रहा यह वीडियो जमकर वायरल

नोरा फतेही के डांस दिलबर ने मचाई धूम, सोशल मीडिया पर हो रहा यह वीडियो जमकर वायरल
less than 1 minute read
Google source verification
नोरा फतेही

नोरा फतेही

मशहूर डांसर और मॉडल नोरा फतेही के डांस का हर कोई दीवाना है। हमेशा अपने डांस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली नोरा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपने सॉन्ग दिलबर पर बेहतरीन डांस किया है। इस डांस को फैंस एक बार नहीं कई बार देख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर वे लाइक कर कमेंट्स कर रहे हैं।

बैली डांस के लिए पहचानी जाने वाली नोरा फतेही इस वीडियो में भी यही डांस करती नजर आ रही है। यह वीडियो उनके फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। आपको बतादें कि नोरा ने हालही में पेरिस के 'एल ओलंपिया ब्रुनो कोक्वाट्रिक्स' में बेहतरीन प्रस्तुति दी थी। अपने डांस का जलवा बिखेरने वाली नोरा कॉमेडी टाइमिंग के लिए भी पहचानी जाती है। वे अपने कॉमेडी वीडियो से फैंस को हंसाती नजर आती है। नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में अहम भूमिका निभाई थी। इससे पहले वह सलमान खान की फिल्म 'भारत' में सुनील ग्रोवर के अपोजिट नजर आई। नोरा ने साकी-साकी, एक तो कम जिंदगानी, दिलबर और कमरिया में जमकर धूम मचाई है।