
Nora Fatehi
नई दिल्ली | कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है। सभी अपने घरों में किसी ना किसी तरह से अपना टाइम पास कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स क्रिएटिव वीडियोज़ बनाकर अपने फैंस का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के साथ वो अपने फैंस से लॉकडाउन एक्सपीरियंस भी शेयर कर रहे हैं।
हाल ही में नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने भी अपना एक अनुभव फैंस के साथ वीडियो के जरिए शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में बताया जो उन्हें इस लॉकडाउन लाइफ में ऐसी बीमारी हो गई है जिसके चलते वो सो नहीं पा रही हैं।
दरअसल, नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने वीडियो में बताया है कि उन्हें रात में नींद नहीं आ रही हैं जिसे इनसोमनिया (Insomnia) की बीमारी कहते हैं। नोरा ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- मैं जब भी सोने की कोशिश करती हूं मुझे अनिद्रा घेर लेती है। लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है? क्या इससे कोई रिलेट कर पा रहा है। नोरा का ये टिकटॉक वीडियो जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
जाहिर है नोरा इस वीडियो (Nora Fatehi Video) के जरिए अपनी नींद ना आने वाली समस्या को फैंस के बीच रख रही हैं। नोरा के इस वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
View this post on InstagramA post shared by nora fatehi (@norafatehi) on
नोरा फतेही अक्सर कई फनी वीडियोज़ बनाती रहती हैं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले नोरा ने फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्रीडी से अपना एक वीडियो शेयर किया था और पूरी टीम को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा था कि जो परफॉर्मेंस मैंने दी उससे पहले मैं बहुत नर्वस थी लेकिन मैंने प्रयास किया और अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर खुद को प्रूव किया। मुझे गर्व महसूस होता है।
Published on:
07 May 2020 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
