13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोरा फतेही ने बता दिया बॉलीवुड का काला सच, बी-टाउन कपल्स को लिया निशाने पर

नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड कपल्स के बारे में कई खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि बॉलीवुड के कपल्स सिर्फ मतलब के लिए शादी करते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Apr 12, 2024

nora fatehi with ranveer allahabadia podcast

नोरा फतेही ने बता दिया बॉलीवुड का काला सच


अपने डांस और लुक की वजह से चर्चा में रहने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रणवीर अल्लाहबादिया के शो में पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने बातचीत के दौरान कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। एक्ट्रेस ने बताया कि बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं जो सिर्फ पैसों के लिए एक-दूसरे से शादी करते हैं।

रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) के शो में गेस्ट बनकर पहुंची एक्ट्रेस नोरा ने बताया, "मैंने अपने सामने ऐसे कई कपल्स देखें हैं जो सिर्फ पैसों के लिए शादी करते हैं। वे इसलिए शादी करते हैं ताकि वे अपने करियर में आगे बढ़ सकें। वे लोग अपने पति या पत्नियों को पैसा, फेम, पावर, नेटवर्किंग जैसी चीजों के लिए यूज करते हैं।"
एक्ट्रेस आगे कहती हैं , "अगर किसी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, तो लोग ये सोचकर शादी करते हैं कि अगर इससे शादी हो गई तो मेरा भी करियर ग्राफ सुधर जाएगा। इंडस्ट्री के लोग काफी ज्यादा कैल्कुलेटिव होते हैं।"


यह भी पढ़ें:
Jyotirao Phule की जयंती पर रिलीज हुआ ‘फुले’ का नया पोस्टर, प्रतीक-पत्रलेखा का दिखा अलग अंदाज