20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘आपकी सपोर्ट के लिए बहुत शुक्रिया…’ नोरा फतेही ने हाथ जोड़कर किया PM मोदी का धन्यवाद

Nora Fatehi Thanks PM Narendra Modi: मोरक्को के लिए मदद का हाथ बढ़ाने पर नोरा ने पीएम का शुक्रिया किया है।

2 min read
Google source verification
Nora fatehi

मोरक्को मूल की एक्ट्रेस नोरा फतेही और पीएम नरेंद्र मोदी।

Nora Fatehi Thanks PM Narendra Modi: मोरक्को में आए भयावह भूकंप के बाद मदद का हाथ बढ़ाने पर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कहा है। नोरा ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ लिखा है कि इस बड़े सपोर्ट के लिए मोरक्का का हर इंसान आपका शुक्रगुजार रहेगा। बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी नोरा मोरक्को मूल की ही एक्ट्रेस हैं।

पीएम मोदी ने किया है ट्वीट
पीएम मोदी ने मोरक्का की तबाही पर संवेदना जताते हुए ट्वीट कर लिखा, 'मोरक्को में भूकंप से हुए नुकसान के बारे में सुनकर बेहद दुखी हूं। इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।'

नोरा ने पीएम मोदी के ट्वीट को साझा करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "इस बड़े सपोर्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। आप मदद का हाथ बढ़ाने वाले पहले देशों में से एक हैं, मोरक्को के लोग इसके लिए हमेशा आपके आभारी हैं! जय हिंद!'



मोरक्को में भूकंप से भारी तबाही
मोरक्को में शुक्रवार को 6.8 तीव्रता से आए भूकंप से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। दो हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है तो 4 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। सैकड़ों इमारतें जमींदोज हो गई है, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं। तेज भूकंप और इससे हुए नुकसान ने मोरक्को में जिंदगी को पटरी से उतार कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें: संडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: शाहरुख की जवान ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 110 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा कलेक्शन