
Rekha and Shilpa Shetty's dance
नई दिल्ली। बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा Rekha अपने अभिनय के साथ शानदार डांस और अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। रेखा की हर अदा उनके फैंस को भाती है। अगर बात डांस की तो Shilpa Shetty भी डांस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। इन दिनों इन दोनों दिग्गज कलकारों का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त वायरल हो रहा है।
View this post on InstagramA post shared by Dancing Community (@dancing_community) on
वायरल वीडियो में रेखा और शिल्पा शेट्टी दोनों रेखा के सुपरहिट गाने 'सलामे इश्क मेरी जां' पर डांस करती हैं। वीडियो में देखिए पहले शिल्पा स्टेज पर डांस की शुरुआत करती हैं, और उसके बाद रेखा आगे ठुमके लगाती हैं, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता है। कई दशक से हिंदी फिल्मों में राज करने वाली रेखा को सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस और डांसर माना जाता है। जीवन के 65 बसंत देख चुकी रेखा की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। इस उम्र में भी रेखा ऐसा शानदार डांस करती हैं जिससे अच्छे-अच्छे उनके सामने पानी भरते हैं। ऐसा ही नज़ारा इस वीडियो में भी देखने को मिलता है,
View this post on InstagramA post shared by Dancing Community (@dancing_community) on
जब रेखा ने ठुमके लगाए तो शिल्पा शेट्टी भी देख कर दंग रह गईं।
रेखा और शिल्पा का ये वायरल वीडियो 'डांसिंग कम्युनिटी' के इंस्टाग्राम पेज से साझा किया गया है। और वीडियो शेयर करने के बाद यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त वायरल हो गया। यूज़र इस वीडियो को ना सिर्फ देख रहे हैं बल्कि वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। यूज़र रेखा और शिल्पा के इस डांसिंग वीडियो की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अगर बात करें शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल्मों की तो बहुत जल्द वो 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का जलवा दिखाने वाली हैं।
Updated on:
23 Sept 2020 01:44 pm
Published on:
23 Sept 2020 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
