
OMG 2 के प्रमुख अभिनेता और अभिनेत्री।
OMG 2 collection Day 22: बीते महीने, अगस्त की 11 तारीख को रिलीज हुई 'OMG 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। गदर 2 अर ड्रीम गर्ल 2 के दबदबे के बीच फिल्म लगातार बढ़िया कलेक्शन कर रही है। रिलीज के 22वें दिन, शुक्रवार को फिल्म ने 1 करोड़, 10 लाख का कलेक्शन किया है। 22वें दिन के लिहाज से फिल्म के लिए ये एक संतोषजनक कमाई है। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन अब 143 करोड़ हो गया है।
'OMG 2' के मेकर्स को फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद है। जिस तरह से फिल्म का कलेक्शन में लगातार एक स्थिरता दिखी है। उसे देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म आने वाले वीकएंड पर 150 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है। शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बढोतरी की उम्मीद है।
Published on:
02 Sept 2023 06:49 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
