14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श​र्तिया श्रीदेवी के ये 12 सीक्रेट्स नहीं जानते होंगे आप, नबंर-6 वाला कर देगा हैरान

दिग्गज दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। भले वो आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वालों के दिलों में वे आज भी जिंदा हैं....

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Aug 13, 2019

sridevi

sridevi

दिग्गज दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। भले वो आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वालों के दिलों में वे आज भी जिंदा हैं। उनका जन्म 13 अगस्त, 1963 को हुआ था। अगर आज वो जिंदा होती 55 बरस की होतीं। श्रीदेवी अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में खुद का खास मुकाम बनाया है। उन्हें इंडस्ट्री में पहली महिला सुपरस्टार के रूप में पहचाना जाता है। उनका निधन 2018 में हुआ था उस समय वह एक फिल्म के लिए सबसे अधिक मेहनताना पाने वाली एक्ट्रेस थीं। आइए जानते हैं आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर उनसे जुड़े 12 दिलचस्प फैक्ट्स...

1. श्रीदेवी का जन्म 1963 में हुआ था। उनके पिता का नाम अय्यन यंगर और माता का नाम राजेश्वरी यंगर था। उनका बचपन का नाम अम्मा यंगर अय्यन था।

2. श्रीदेवी ने महज 4 साल की उम्र में साल 1969 में थिरुमुगम की फिल्म 'Thunaivan' से एक्टिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने साल 1975 में आई फिल्म 'जूली' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था और इसके बाद साल 1979 में फिल्म 'सौलवां सावन' से बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखा।

3. श्रीदेवी ने साल 1976 आई तमिल फिल्म 'मूंदरू मुदिचू' में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था।

4. श्रीदेवी ने अपना सबसे फेवरेट सॉन्ग 'चालबाज ना जाने कहा से आई है' को 103 डिग्री टेंपरेचर में शूट किया था।

5. श्रीदेवी फिल्म 'सदमा', 'चांदनी' और 'गर्जना' के लिए प्लेबैक सिंगर के रूप में गाना गा चुकी हैं।

6. श्रीदेवी ने कई सुपरहिट फिल्मों को ठुकरया था, जिनमें फिल्म 'बेटा' शामिल है। निर्माता इंद्र कुमार चाहते थे कि श्रीदेवी सरस्वती का किरदार निभाए, जिसे बाद में माधुरी दीक्षित ने निभाया। इससे पहले श्रीदेवी, अनिल कपूर की कई फिल्मों को भी ठुकरा चुकी थीं।

7. श्रीदेवी ने स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'जुरासिक पार्क' का ऑफर ठुकरा कर अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की थी। क्योंकि इस फिल्म में उनका बहुत छोटा साल रोल था, जो उनके स्टेटस को शूट नहीं कर रहा था।

8. श्रीदेवी की मातृ भाषा तमिल थी, उनकी अधिकतर हिंदी फिल्में डब की गई। अभिनेत्री नाज उनके लिए डब करती थी फिल्म 'आखिरी रास्ता' में रेखा ने उनके लिए डब किया था। पहली बार फिल्म 'चांदनी' में श्रीदेवी ने खुद के लिए डब किया था।

9. जयप्रदा को श्रीदेवी की सबसे ज्यादा कॉम्पीटीटर मानी जाती थी। दोनों एक-दूसरे से अच्छे संबंध रखती थीं। एक बार फिल्म 'मकसूद' की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना और जितेन्द्र ने जयप्रदा और श्रीदेवी को एक कमरे में बंद कर दिया था उनके बीच के तालमेल को तोड़ने के लिए। लेकिन जब कमरे का दरवाजा खोला तो श्रीदेवी और जयप्रदा दोनों अलग-अलग कौनों में चुपचाप बैठी मिली थीं।

10. श्रीदेवी की फिल्म 'चालबाज' ऐसी एक पहली फिल्म थी जिसमें सनी देओल और रजनीकांत एक साथ नजर आए थे। श्रीदेवी ने फिल्म में डबल रोल निभाया था।

11. श्रीदेवी की दो बड़ी फिल्में दूसरी एक्ट्रेसेस को ऑफर की गई थीं। 'नगिना' जयप्रदा को और रेखा को 'चांदनी' के लिए अप्रोच किया गया था।

12. श्रीदेवी के नाम की असल स्पेलिंग Sreedevi है, लेकिन उन्हे? Sridevi evi नाम की इस स्पेलिंग से असल पहचान मिली।