19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi के मौके पर धर्मेंद्र ने दी अपने फैंस को बधाई, कहा- त्योहार मनाएं, लेकिन कोरोनावायरस से सावधान

होली (Holi 2020) के मौके पर बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने किया ट्वीट

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Mar 10, 2020

dharmendra_holi.jpg

नई दिल्ली: होली (Holi) के त्योहार परबॉलीवुड के हीमैन, धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने फैंस को बधाइयां दी है।हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी हेमा मालिनी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लोगों को बधाई दी है। दरअसल, धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपनी और अपनी पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि "सभी दोस्तों को होली की ढेर सारी बधाइयां। सभी लोग धूम धाम से होली मनाए लेकिन सावधानी के साथ। कोरोना, कोरोना और कोरोना।" धर्मेंद्र का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

धर्मेंद्र के अलावा ऋषि कपूर ने भी लोगों से कोरोना से बचने की हिदायत दी है। उन्होंने अपनी बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को होली की बधाई दी है।ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने लिखा कि एक युवा बच्चे की तरफ से आप सभी को सुरक्षित और खुशियों वाली होली की शुभकामनाएं। कोरोनावायरस से सावधान रहें।

वहीं बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने भी सोशल मीडिया पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि होली का यह त्योहार और उसके रंग हमारे जीवन में खुशियां, प्यार, सकारात्मकता और शांति भर दें। हम सभी भाईचारे और एकता के साथ रहें और नकारात्मकता व घृणा को अपने जीवन से जाने दें।Happy Holi