
Ram Charan Worship with his wife Upasana Kamineni
Oscar 2023: आरआरआर' की पूरी टीम ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर सभी को प्रॉउड फील कराया है। सभी उन्हें लगातार जीत की बधाई दे रहें हैं। इसी बीच फिल्म के हीरो राम चरण और उनकी वाइफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि राम चरण इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद भी अपनी वाइफ के साथ कितने धार्मिक स्वभाव के हैंं। कई लोगों को आज भी लगता है की पैसा और रुतबा मिलने से इंसान का दिमाग खराब हो जाता है या फिर वह घमंडी बन जाता है। लेकिन रामचरण के साथ ऐसा नहीं हैं। उनका नेचर इतना अच्छा है इसलिए वह आज भी हैं लोगों की पहली पसंद। सुपर में कई सुपरस्टार्स हैं लेकिन उनमें से राम चरण सभी के लिए बेहद खास हैं। राम चरण और उनकी वाइफ उपासना कामिनेनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो से हर कोई यह जरूर सीख सकता है कि रुतबा आपका भले ही कितना बड़ा हो जाए, लेकिन आपको अपनी नीव और संस्कार कभी नहीं भूलने चाहिए।
साउथ के जाने-माने स्टार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म 'आरआरआर' (RRR) को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। अभी हाल ही में राम चरण की फिल्म आरआरआर (Oscar RRR) के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर (Oscar 2023) अवॉर्ड मिला है। इसके बाद फिल्म आरआरआर की टीम ने जमकर जश्न मनाया है। राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने भी इस पार्टी की कुछ इनसाइड फोटो शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पार्टी में राम चरण की डांस करते हुए दिखाई दिए। इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में रानी मुखर्जी की पावर पैक्ड परफॉर्मेंस को देखने से पहले पढ़ें फिल्म रिव्यू
इसके साथ ही राम चरण (Ram Charan) और (Upasana Kamineni) का एक वीडियो सोशल मीडिया में सनसनी मचा रहा है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि राम चरण अपनी लाइफ से जुड़ी कई स्पेशल चीजों के बारें में खुलासा कर रहें हैं। तो वहीं लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में जाकर वह और उनकी वाइफ पूजा करना नहीं भूले। राम चरण ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी वह चीजे बताई जो उन्हें आज इस मुकाम तक लेकर आई हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि वह जहां भी जाते है अपने भगवान साथ में ले जाते हैं। वहां पर भी वह रोजाना की तरह ही पूजा पाठ करते हैं।
उपासना कामिनेनी अपने पति राम चरण के साथ ऑस्कर अवॉर्ड इवेंट में पहुंचीं थी। उपासना कामिनेनी ने इस इवेंट के कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जो फैंस को काफी पसंद आई थी। उपासना कामिनेनी इन तस्वीरों में अपने पति राम चरण के साथ-साथ फिल्म आरआरआर की टीम साथ भी फोटो क्लिक करवाती हुई दिखाई दीं। बहराल, इस वीडियो में आप राम चरण की अबतक की लॉस एंजेलिस की पूरी जर्नी देख सकते हैं। साथ ही देख सकते हैं कि राम चरण और उनकी पत्नी कितने मन से भगवान विष्णु की पूजा कैसे करते हैं।
यह भी पढ़ें: 'तू झूठी मैं मक्कार' भी 'पठान' के सामने गिरी धड़ाम, छठे दिन कमाई में आई भारी गिरावट
Updated on:
14 Mar 2023 05:04 pm
Published on:
14 Mar 2023 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
