1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BOX OFFICE की रेस में ‘पद्मावत’ पड़ी सभी फिल्मों पर भारी, ‘पैडमैन’ से लेकर ‘रेड’ तक सभी FAIL!

'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की शानदार कमाई की है

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Apr 01, 2018

padmaavat

padmaavat


बॉलीवुड के लिए वर्ष 2018 की पहली तिमाही टिकट खिड़की पर कमाई के लिहाज से अधिक उत्साहवर्धक नहीं रही। इस दौरान 'पद्मावत', 'पैडमैन', 'सोनू की टीटू की स्वीटी' और 'रेड' जैसी कुछ फिल्में ही दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रही।

इन फिल्मों से हुई साल की शुरुआत
वर्ष 2018 की शुरूआत 12 जनवरी को प्रदर्शित फिल्म 'कालाकांडी' से हुई। अक्षत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान की मुख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढ़ेर हो गई। इसी दिन विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म '1921' प्रदर्शित हुई। फिल्म में जरीन खान और करण कुंद्रा लीड रोल में नजर आए। 12 जनवरी को ही अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'मुक्काबाज' प्रदर्शित हुई लेकिन ये दोनों फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी।

विवादों के बाद भी 'पद्मावत'ने की ताबड़तोड़ कमाई
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म'पद्मावत' काफी विरोध के बाद 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई। इस फिल्म को करणी सेना सहित कई संगठनों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था। करणी सेना का आरोप था कि फिल्म में रानी पद्मावती के किरदार को गलत ढंग से पेश किया गया है जिससे राजपूतों की भावनाएं आहत हुई हैं। 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया। जबकि रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद कपूर ने राजा रतन सिंह का रोल निभाया। यह फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की शानदार कमाई की।

अक्षय की 'पैडमैन'
09 फरवरी को आर बाल्की के निर्देशन में बनी 'पैडमैन' प्रदर्शित हुयी। फिल्म में अक्षय कुमार , सोनम कपूर और राधिका आप्टे की मुख्य रोल में नजर आए।ट्विंकल खन्ना निर्मित यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार किया था। मुरुगनाथम ने एक ऐसी मशीन का निर्माण किया था जो सैनिटरी नैपकिन्स सस्ते दाम में उत्पादित करती थी। उनको इस आविष्कार के लिए 'पद्मश्री' से भी नवाजा गया था। फिल्म ने करीब 80 करोड़ की कमाई की।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग