जानकारी के अनुसार जैसलमेर-जोधपुर साधारण सवारी गाड़ी सोमवार शाम पौने छह बजे रामदेवरा स्टेशन से फलोदी के लिए रवाना हुई। इस दौरान शरणायत फांटा के पास अचानक गाड़ी का इंजन फैल हो गया और गाड़ी वहीं रुक गई। शाम करीब सात बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रामदेवरा स्टेशन पहुच गई, जिसे यही रोक दिया गया। ऐसे में दोनों रेलों के यात्रियों को खासी परेशानी हुई। फाटक बंद होने से रामदेवरा-फलोदी मार्ग पर फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। शाम करीब 8 बजे फलोदी से इंंजन शरणायत पहुंचाया गया, इसके बाद रेल रवाना हुई तथा यातायात सुचारू हुआ। इस दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस भी एक घण्टे देरी से रवाना हुई।