आपको बता दें की इस फिल्म को खुद अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने प्रड्यूस किया हैं वहीं इसका निर्देशन आर बाल्की ने किया है। अक्षय ने फिल्म की शूटिंग 37 दिनों में खत्म की है। इसकी शूटिंग भारत के छोटे शहरों जैसे इंदौर, दिल्ली और बनारस की गई है। फिल्म 35-40 करोड़ रुपए के बजट में तैयार की गई है।
इसके अलावा अगर अक्षय कुमार और रजनीकांत की सबसे बड़े बजट की फिल्म 2.0 की बात करें तो बता दें ये फिल्म अब रिपब्लिक डे पर रिलीज़ नहीं होगी। इस बात का फैसला अगस्त में ही हो चुका था। तब ये भी तय हो चुका था कि इसकी जगह अक्षय की एक और फिल्म रिलीज होगी जो पहले 2018 के अप्रैल महीने में रिलीज होने वाली थी। हालांकि तब तक तारीखों के इस बदलाव को कंफ़र्म नहीं बताया गया था। लेकिन अब ये खबर कन्फर्म हो चुकी है।