2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खिलजी से डरकर भागा पैडमैन, अब 9 फरवरी को आएगा पर्दे पर

अब पैडमैन की रिलीज डेट सीधे 9 फरवरी को कर दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 20 Jan 2018, 10:54 AM IST

Padman Padmavat

Padman Padmavat

बॉलीवुड में इस वर्ष कई फिल्मों का क्लैश होने जा रहा है। एक बड़ा क्लैश तो 25 जनवरी को ही होना था लेकिन अब यह क्लैश टल गया है। बता दें कि पहले अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन 26 जनवरी को और संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही थी। दोनों ही फिल्में बड़ी थी। इस वजह से यह एक बड़ा क्लैश माना जा रहा था लेकिन अब पैडमैन ने अपनी रिलीज डेट बदल दी है। फिल्म निर्माता कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते। गौरतलब है कि पद्मावत का लोगोें को बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब पैडमैन की रिलीज डेट सीधे 9 फरवरी को कर दी गई है। अब पैडमैन के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अब यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। वहीं अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ को अब 25 जनवरी को सोलो रिलीज मिलेगी। बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलने के आसार दिख रहे हैं। इसी वजह से ‘पैडमैन’ के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को बदलकर इसे 9 फरवरी को रिलीज के लिए शेड्यूल कर दिया है। बता दें कि अक्षय ने पहले कहा था कि पैडमैन की रिलीज डेट नहीं बदलेगी।

अक्षय नहीं थे पहली पसंद:
अक्षय की पत्नी ने अक्षय की इस फिल्म को लेकर खुलासा किया था कि अक्षय इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। ट्विंकल से जब पूछा गया कि क्या अक्षय ही इस भूमिका के लिए पहली पसंद थे तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'इस फिल्म में अभिनेता के तौर पर अक्षय पहली पसंद नहीं थे। मुझे फिल्म के निर्देशक आर. बाल्की ने फिल्म में अक्षय को लेने के लिए मनाया था। शुरू में किसी और अभिनेता को सोच रही थी, लेकिन बाल्की ने कहा कि इस रोल के लिए अक्षय ही सबसे सही चयन होगा।'

'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनाथम के संघर्ष की कहानी
अक्षय की 'पैडमैन' की कहानी तमिलनाडु के कोयंबटूर में जन्मे अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने माहवारी के दौरान महिलाओं की परेशानियों को समझते हुए सस्ते मूल्य पर सैनिटरी पैड्स के निर्माण की मशीन बनाई।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन