अंधारे ने कहा, 'हम कल भी इसका प्रदर्शन कर सकते हैं। हम चाहते हैं कि जो आज विरोध कर रहे हैं वो हमारे साथ खड़ें हों तथा फिल्म का समर्थन करें। यह राजपूताना गर्व को प्रोत्साहित करती है। हम शुरुआत से ही ऐसा कह रहे हैं जबकि फिल्म कुछ दिन पहले ही पूरा हुई है।' गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में 'पद्मावती' की रिलीज में विलंब की अफवाहों के बीच निर्माताओं की ओर से स्पष्टीकरण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गुजरात के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों में विभिन्न राजपूत संगठनों ने फिल्म निर्माताओं पर तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए इसका विरोध शुरु कर रहे हैं।