
पाकिस्तानी सिंगर हानिया असलम का निधन
Singer Haniya Aslam Passed Away: मनोरंजन जगत से एक दुख की खबर आ रही है। फेमस सिंगर हानिया असलम का निधन हो गया है। महज 35 साल की उम्र में सिंगर की मौत से उनके फैंस काफी हैरान और दुखी हो रहे हैं। इनकी आवाज के लाखों दीवाने थे उनके गानों को भी दर्शक खूब पसंद करते थे। ऐसे में म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम छा गया है। फेमस फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर के बाद जानी-मानी सिंगर ने के जाने से सोशल मीडिया पर भी लोग सदमे में आ गए हैं।
हानिया असलम एक पाकिस्तानी सिंगर हैं और खबर है कि उन्होंने 11 अगस्त रविवार को आखिरी सांस ली। कोक स्टूडियो पाकिस्तान पर हनिया असलम ने कई सारे हिट गाने दिए हैं और ऐसे में सिंगर की निधन की खबर से संगीत की दुनिया में मातम पसर गया है। हानिया असलन के निधन की खबर उनकी बहन और सिंगर जेब बंगश ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। जेब ने बहन की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,‘हनिनी’ और इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी भी शेयर की। जो बता रही हैं कि उन्हें अपनी बहन के जाने से कितना सदमा पहुंचा है।
हनिया और जेब दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट गाने इंडस्ट्री को दिए हैं। इसमें ‘चल दिए’ गाना शामिल है, जिसे लोगों से खूब प्यार मिला था। हनिया के जाने की खबर से फैंस और इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। जेब बंगश की इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस सिंगर हनिया असलम की तस्वीरें शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Updated on:
12 Aug 2024 11:47 am
Published on:
12 Aug 2024 11:46 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
