4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म ’83’ में क्रिकेटर इमरान खान को देख पाकिस्तानियों का आ रहा रिएक्शन, किसी को पसंद आई उपस्थिति तो कोई उठा रहा कास्टिंग पर सवाल

1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत पर बनी 'फिल्म 83' अब नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 26, 2022

फिल्म '83' में क्रिकेटर इमरान खान को देख पाकिस्तानियों का आ रहा रिएक्शन, किसी को पसंद आई उपस्थिति तो कोई उठा रहा कास्टिंग पर सवाल

फिल्म '83' में क्रिकेटर इमरान खान को देख पाकिस्तानियों का आ रहा रिएक्शन, किसी को पसंद आई उपस्थिति तो कोई उठा रहा कास्टिंग पर सवाल

बीते साल के अंत में रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म '83' 1983 में भारत के विश्व कप जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव और दीपिका पादुकोण ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई है। उस समय इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कारनामा नहीं किया था और इसे दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। 24 दिसंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। अब करीब तीन महीने के बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म पाकिस्तान में भी अब नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

अब वहीं पाकिस्तान से इस फिल्म को लेकर वहां की जनता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जैसा कि हम जानते हैं, इस फिल्म में क्रिकेट और क्रिकेट दुनिया के कई दिग्गजों के कैरेक्टर के किरदार देखने को मिले हैं। वहीं इस फिल्म में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान का भी किरदार देखने को मिला है।

इसी किरदार को देखते हुए पाकिस्तानी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों को इमरान खान की मौजूदगी इस फिल्म में पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों को इमरान खान का किरदार निभाने वाले एक्टर को लोग पसंद नहीं कर रहे।

कुछ लोग इस फिल्म के कास्टिंग पर भी सवाल उठाते नजर आए हैं। इस वक्त यह फिल्म पाकिस्तान में नबंर 1 पर है। इस फिल्म के एक विशेष दृश्य ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है, कई लोगों को खुश कर दिया है। उक्त दृश्य में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव और कप्तान इमरान खान के बीच मैत्रीपूर्ण बातचीत को दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने 'द कश्मीर फाइल्स' को बताया अपनी फिल्म के बर्बाद होने का कारण, कहा - 'इसने मिरी पिक्चर को डुबा दिया'

तो वहीं इस फिल्म में इमरान खान का किरदार को निभाने वाले घुंघराले बालों वाले एक्टर की एक तस्वीर शेयर करते हुए, एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया और कहा, "भारत की ’83 फिल्म में इमरान खान की उपस्थिति बहुत शर्मनाक है। यह एक अन्यायपूर्ण फैसला है।" इसके अलावा बहुत-सी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।

आपको बता दें, भले ही यह फिल्म कोरोना की वजह से सिनेमाघरों में अपना कमाल न दिखा पाई हो लेकिन इसकी कहानी और रणवीर सिंह का अभिनय हमेशा की तरह शानदार है। रणवीर सिंह द्वारा निभाई गई कपिल की भूमिका शानदार थी। प्रत्येक खिलाड़ी... ने अपने-अपने हिस्से को भुनाया।

यह भी पढ़ें: मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, उनके जीवन पर बनेगी वेब सीरीज

Story Loader