2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्लिम नहीं हो तो क्या हुआ, नमाज तो पढ़नी चाहिए’: पल्लवी जोशी ने बताया वो अनुभव जो कश्मीर में शिकारा पर हुआ था

'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आईं ऐक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने हाल ही बताया कि जब वह कश्मीर में शूटिंग कर रही थीं तो किस तरह एक 4 साल की बच्ची ने उनसे नमाज पर एक बात की थी। बात ऐसी थी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गई थीं।

3 min read
Google source verification
pallavi_joshi.jpg

"कश्मीर कभी भी भारत का अभिन्न अंग नहीं रहा है। यह एक ऐतिहासिक तथ्य है। यदि इंडिया ब्रिटेन से अपनी इंडिपेंडेंस के लिए लड़ सकता है तो कश्मीर क्यों नहीं?''...यह डायलॉग पल्लवी जोशी के किरदार प्रोफेसर राधिका मेनन का है। यदि किसी ने फिल्म नहीं भी देखी है, तो भी इससे यह अंदाजा लगा सकता है कि राधिका मेनन का किरदार कैसा होगा। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है और कई भाजपा शासित राज्यों में इसे टैक्स फ्री भी घोषित किया गया है।

इस फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हैं और उनकी पत्नी और नैशनल अवॉर्ड विनिंग ऐक्ट्रेस पल्लवी जोशी 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) में जेएनयू प्रफेसर राधिका मेनन का किरदार निभा रही हैं। राधिका मेनन फिल्म में स्टूडेंट्स को 'आजाद कश्मीर' के लिए लड़ने के लिए प्रेरित करती है। पल्लवी जोशी ने एक मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कश्मीर में अपने साथ घटे हुए उस वाकये के बारे में बताया, जिसने उन्हें तगड़ा झटका दिया।

दरअसल, ये 2018 की बात है। तब पल्लवी जोशी ‘भारत की बात’ नाम से एक शो बना रही थीं। इस शो को ‘I Am Buddha’ नाम के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया था। इसकी शूटिंग के दौरान पल्लवी जोशी कश्मीर भी गई थीं। उन्होंने उसी दौरान का एक वाकया साझा करते हुए बताया कि वहाँ वो लोग एक ‘शिकारा’ (एक प्रकार की लकड़ी की नाव, जिसे डल झील में आपने अक्सर देखी होगी) में शूटिंग कर रहे थे।

पल्लवी जोशी ने बताया, “मेरे साथ उस दौरान कुछ बच्चे भी थे। उन्हीं में एक छोटी सी बच्ची भी थी, जो काफी प्यारी लग रही थी। वो खूब बातें कर रही थीं। जब मैंने उससे बातें करनी शुरू की तो उसने मुझसे पूछा कि आप कहाँ रहती हो। फिर वो मुझसे पूछने लगी कि आप मुंबई में कहाँ नमाज पढ़ने जाती हो? मैंने कहा कि बेटा, मैं नमाज नहीं पढ़ती हूँ। उसने पूछा क्यों? तो मैंने कहा कि क्योंकि मैं मुस्लिम नहीं हूँ। फिर उसने कहा – तो क्या हुआ, नमाज तो पढ़ना चाहिए न आपको?”

पल्लवी ने बताया, 'एक दिन एक 4-5 साल की बच्ची मेरे पास आई और मौज-मस्ती के बाद उसने मुझसे पूछा कि मैं कब नमाज के लिए जा रही हूं। मैंने कहा कि मैं नमाज नहीं पढ़ती क्योंकि मैं एक हिंदू हूं। बच्ची ने मुझे कुछ ऐसा बताया जिसने मुझे चौंका दिया। उसने मुझसे कहा, 'तो क्या... आपको नमाज पढ़नी चाहिए क्योंकि यह जरूरी है।' मैं चौंक गई क्योंकि छोटी बच्ची को यह नहीं पता था कि अन्य धर्म भी हैं। सोचो वहां किस तरह का कट्टरपंथ हो रहा है। यह बहुत खतरनाक है।'

यह भी पढ़ें-'विवाह' की Amrita Rao ने RJ Anmol के साथ 9 साल बाद किया अपने 'सीक्रेट शादी' का खुलासा, तस्वीरें आई सामने

पल्लवी जोशी ने फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाने के पीछे की वजह के बारे में कहा कि वह झूठ का पर्दाफाश कर सच को बाहर लाने में मदद करना चाहती थीं। वहीं पल्लवी जोशी ने हाल ही एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि उनके और पति विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ कश्मीर में फतवा जारी कर दिया गया था। उस वक्त वो फिल्म के आखिरी सीन की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन विवेक और पल्लवी ने यह बात पूरी कास्ट और क्रू को नहीं बताई ताकि किसी का फोकस न भटके।

यह भी पढ़ें-तलाक के बाद सैफ अली खान को सारा और इब्राहिम से मिलने नहीं देती थी अृमता सिंह, इस बात का था शक!

Story Loader