24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘विवाह’ की Amrita Rao ने RJ Anmol के साथ 9 साल बाद किया अपने ‘सीक्रेट शादी’ का खुलासा, तस्वीरें आई सामने

अमृता और अनमोल ने खुलासा किया कि 2016 में दुनिया के सामने अपनी शादी की घोषणा करने से पहले उन्होंने दो साल पहले यानी 2014 में 'सीक्रेट शादी' की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 16 Mar 2022, 11:07 AM IST

'विवाह' की Amrita Rao ने RJ Anmol के साथ 9 साल बाद किया अपने 'सीक्रेट शादी' का खुलासा, तस्वीरें आई सामने

'विवाह' की Amrita Rao ने RJ Anmol के साथ 9 साल बाद किया अपने 'सीक्रेट शादी' का खुलासा, तस्वीरें आई सामने

अमृता राव और आरजे अनमोल ने शादी करके फैंस को चौंका दिया था। लेकिन आजतक दोनों की शादी की तस्वीरें सामने नहीं आई थीं। 'कपल ऑफ थिंग्स' के पिछले एपिसोड में अपने फैंस को एक जिज्ञासा पर छोड़ने के बाद, अमृता राव और आरजे अनमोल ने आखिरकार 2014 में हुए अपने गुप्त विवाह के विवरण का खुलासा किया है।

दरअसल, 'कपल ऑफ़ थिंग्स' के हालिया एपिसोड में लव बर्ड्स ने एक बड़ा खुलासा करके अपने फैंस को हैरान कर दिया है। अमृता और अनमोल ने खुलासा किया कि, 2016 में दुनिया के सामने अपनी शादी की घोषणा करने से दो साल पहले यानी 2014 में उन्होंने 'सीक्रेट वेडिंग' की थी।

अमृता राव ने बॉलीवुड फिल्मों से पूरी तरह से दूरी बना रखी है. काफी वर्षों से वो किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। हालांकि, वो एक शो में कुछ समय पहले जरूर नजर आई थीं. ये शो साल 2016 में एंड टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था और शो का नाम था 'मेरी आवाज ही पहचान है'। यही वो साल भी था जब अमृता राव ने गुपचुप तरीके से से शादी की थी।

अब तक लोगों को पता था कि 7 साल तक सीक्रेट रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने आरजे अनमोल से साल 2016 में शादी कर ली थी। इस जोड़े ने हमें यही विश्वास भी दिलाया था। इसी बात को हमेशा अमृता भी कहती है। मगर अचानक से अपनी ट्रेंडिंग YouTube सीरीज- ‘कपल ऑफ थिंग्स’ के हालिया एपिसोड में इस युगल ने एक धमाका कर दिया।

यहां भी पढ़ें: Sanjay Leela Bhansali के ऑफिस पहुंचे Allu Arjun, क्या बॉलीवुड फिल्मों में आने वाले हैं नजर !!

कपल ने ये बात शेयर करते हुए कहा कि '2014 में सीक्रेट शादी हमारे लिए बहुत रोमांचक थी। इसकी प्लानिंग और एग्जेक्यूशन एक थ्रिलर की तरह था। ‘कपल ऑफ थिंग्स’ के अगले एपिसोड में हम उसी एक्साइटमेंट से गुजर रहे हैं, जब हम अपनी शादी को फिर से दोहराकर, अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं।"

यहां देखे YouTube वीडियो

इस एपिसोड के आखिर में पहली बार अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करने की घोषणा करते नजर आ रहे हैं, जो उनके अगले एपिसोड में होगा। इसके साथ ही उन्होंन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपनी शादी की तस्वीर शेयर की।

इसके अलावा उन्होंने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें यूट्यूब पर भी शेयर की। यहां देखे अमृता राव और आरजे अनमोल की शादी की बाकी तस्वीरें

अपनी शादी के 9 साल तक लंबा इंतजार करवाने के बाद कपल ने अपने फैंस को पहली बार अपनी शादी की तसवीरों से रूबरू करवाया है। इस नए एपिसोड में अमृता और अनमोल अपने परिवार के साथ उन हसीन यादों की गलियों में चलते हुए अपनी शादी के दिन को फिर से ताज़ा किया।

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने कपिल शर्मा के ट्वीट की खोली पोल, कहा - 'काश आपने पूरी वीडियो पोस्ट की होती ना की आधा सच', यहां देखें पूरी वीडियो

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग