24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sanjay Leela Bhansali के ऑफिस पहुंचे Allu Arjun, क्या बॉलीवुड फिल्मों में आने वाले हैं नजर !!

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के बाद हिंदी दर्शकों का एक बड़ा वर्ग उनका फैन बन चुका है। फिलहाल वह पुष्पा 2 यानी पुष्पा: द राइज की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रीसेंटली उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इसके बाद सोमवार को वह संजय लीला भंसाली के ऑफिस में दिखाई दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 15 Mar 2022, 9:56 PM IST

Sanjay Leela Bhansali के ऑफिस पहुंचे Allu Arjun, क्या बॉलीवुड फिल्मों में आने वाले हैं नजर !!

Sanjay Leela Bhansali के ऑफिस पहुंचे Allu Arjun, क्या बॉलीवुड फिल्मों में आने वाले हैं नजर !!

साउथ फिल्म के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म को हिंदी पट्टी के दर्शकों ने भी काफी पसंद किया, जिस वजह से फैंस अल्लू अर्जुन को बॉलीवुड की फिल्मों में भी देखना चाहते हैं। कई फैंस ने अभिनेता से हिंदी फिल्मों में आने की बात भी कही थी। वहीं, अब इन सबके बीच, अल्लू अर्जुन ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से मुलाकात की है। ऐसे में अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें बॉलीवुड के फेमस निर्देशक संजय लीला भंसाली के ऑफिस जाते हुए देखा गया।

‘पुष्पा’ की रिलीज के बाद से ये कयास लगने लगे हैं कि अल्लू अर्जुन जल्द ही बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म साइन कर सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर न तो अल्लू अर्जुन की तरफ से कोई जानकारी दी गई और न ही उनकी टीम ने इस पर कुछ कहा। अब अल्लू अर्जुन की आज की संजय लीला भंसाली से हुई मुलाकात को देखते हुए एक बार फिर से उनके द्वारा बॉलीवुड फिल्म साइन करने की अटकलें तेज हो गई हैं।

अल्लू अर्जुन ने कुछ समय संजय लीला भंसाली के साथ उनके ऑफिस में बिताया और इसके बाद वह वहां से निकल गए। संजय लीला भंसाली के साथ अल्लू अर्जुन की इस मीटिंग को काफी खास माना जा रहा है। अल्लू अर्जुन की भंसाली से मुलाकात के फोटो और वीडियो वायरल होते ही अभिनेता के फैंस ये अटकले लगाने लगे हैं कि दोनों बहुत ही जल्द किसी बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि जरूरी नहीं कि दोनों की मुलाकात किसी फिल्म को लेकर हुई है। हो सकता है कि दोनों की ये मुलाकात कैजुअल रही हो।

अल्लू अर्जुन को फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर पपराजी ने स्पॉट किया। उन्होंने एक कैजुअल काली टी-शर्ट पहनी हुई थी, जो ढीली-ढाली पैंट पहनी हुई थी। अल्लू अर्जुन को संजय के ऑफिस के बाहर देखने के बाद कयास लगाए जा रहा कि दोनों किसी प्रोजेक्ट पर सहयोग कर रहे हैं! हालांकि कई फैंस अल्लू अर्जुन को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म में देखने के लिए बेताब हैं।

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने कपिल शर्मा के ट्वीट की खोली पोल, कहा - 'काश आपने पूरी वीडियो पोस्ट की होती ना की आधा सच', यहां देखें पूरी वीडियो

खैर, बात जो भी है, लेकिन एक बात तो तय है कि अगर अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा तो वे कई बॉलीवुड एक्टर्स के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। अल्लू अर्जुन की एक्टिंग से लेकर उनके स्टाइलिश अवतार तक, उनकी हर एक चीज को उनके फैंस पसंद करते हैं। अल्लू अर्जुन को यूं ही उनके फैंस द्वारा मोस्ट स्टाइलिश एक्टर नहीं कहा जाता।

बता दें कि अल्लू अर्जुन के पिता प्रोड्यूसर हैं। पुष्पा के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते वक्त अल्लू अर्जुन ने कहा था कि मेरे पिता हिंदी फिल्मों पर पैसा लगा रहे हैं लेकिन मुझे हिंदी फिल्मों में ले ही नहीं रहे। वैसे भी अगर अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली, तो अपनी एक्टिंग और स्टाइल के जलवे से शायद वह बॉलीवुड के कई एक्टर्स को पीछे छोड़ देंगे। फिलहाल, अल्लू अर्जुन का बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर क्या नजरिया है, ये साफ होना बाकी है. हालांकि, ये तो तय है कि कभी न कभी अल्लू अर्जुन बॉलीवुड डेब्यू तो जरूर करेंगे।

यह भी पढ़ें: ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कपिल शर्मा के किए गए रिप्लाई से नाराज हो कर मीका सिंह ने कहा - 'मैं आपसे नफरत करता हूं'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग