14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, पैंक्रियाज कैंसर से 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Pankaj Udhas Passed Away: सिंगर पंकज उधास (Pankaj Udhas) का निधन हो गया है। उनकी बेटी ने ये दुखद खबर शेयर की। उनकी मौत ने प्रशंसकों को हिला दिया और पूरे बॉलीवुड में जैसे मातम सा पसर गया। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज से लेकर फैन्स तक शोक व्यक्त कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भी पंकज उधास के निधन पर शोक जताया है।

2 min read
Google source verification
Pankaj Udhas

पंकज उधास का निधन

Pankaj Udhas Passed Away: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वे पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे।

10 दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार सुबह 11 बजे उनका निधन हो गया। पंकज के परिवार में पत्नी फरीदा और दो बेटियां नायाब और रेवा हैं।

उनकी बेटी ने ये दुखद खबर शेयर की। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये खबर फैंस के साथ शेयर की।

पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'बड़े ही भारी और दुखी मन से ये बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास जी का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।'

पंकज उधास के जाने से उनके परिवारवाले बहुत दुखी हैं। इस खबर के आते ही लोग और सेलेब्स ने कमेंट बॉक्स में उनकी आत्मा की शांति की पार्थना की। बहुत से लोगों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनके चहेते सिंगर का निधन हो चुका है।
यह भी पढ़ें: डायरेक्टर कुमार साहनी का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

'चांदी जैसा रंग है तेरा', 'रिश्ता तेरा मेरा', 'ना कजरे की धार', 'मत कर इतना गुरूर', 'आदमी खिलौना है', 'जीए तो जीए कैसे' जैसे सुपरहिट गाने उन्होंने गाए थे। उनकी गजलें भी दिल को छू जाती थी। 17 मई 1951 को जन्मे पंकज उधास 72 साल के थे। उन्हें 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।