19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाक पीएम की तारीफ करने पर परेश रावल ने साधा इस एक्टर पर निशाना, कर डाला स्पीचलेस…

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल में पुलवामा अटैक के बाद भारत को संदेश भेजते हुए एक स्पीच दी थी
2 min read
Google source verification
paresh rawal befitting reply to actor ali zafar

paresh rawal befitting reply to actor ali zafar

Air Strike के बाद से देश में काफी उल्लास है। आम से लेकर खास सभी Pulwama में मारे गए 40 जवानों का बदला लिया जाने पर खुश नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड ने भी एयरफोर्स की ओर से आतंकियों पर की गई जवाबी कार्यवाही की काफी प्रशंसा की है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर Paresh Rawal ने पाकिस्तानी एक्टर Ali Zafar पर निशाना साधा है। उन्होंने अली के एक ट्वीट पर आढ़े हाथों लिया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल में पुलवामा अटैक के बाद भारत को संदेश भेजते हुए एक स्पीच दी थी। अली जफर ट्विटर पर इसी स्पीच की तारीफ करते हुए लिखा, 'क्या स्पीच है।' परेश रावल ने इसी ट्वीट के जवाब में लिखा, 'अब कहने के लिए कुछ नहीं बचा। '

परेश रावल ने एक और ट्वीट पीएम नरेन्द्र मोदी के बारे में भी किया। उन्होंने लिखा, 'क्या खूबसूरत सुबह है। शुक्रिया नरेंद्र मोदी सर और हमारी जाबांज भारतीय सेना, जय हिंद ।' बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए। जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था। सभी इसका बदला लिए जाने के पक्ष में थे। जिसके मद्देनजर इंडियन एयर फोर्स ने 26 फरवरी की सुबह 3:30 पर एलओसी में घुसकर जैश ए मोहम्मद के ट्रेनिंग सेंटर को नेस्तानाबूत कर दिया और करीब 300 आतंकीयों को मार गिराया।